DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोइनापार में माता रानी को नम आखों से दी विदाई

बालोद। शारदीय कंवार नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम भोइनापार में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाई गई। जिसमें दशमी के दिन माता रानी एवं मां सरस्वती की प्रतिमाओ को विसर्जित करने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। जय अम्बे जय दुर्गे की भक्ति गीत की जयकारे दिनभर सुनाई दी। झाँझ मंजीरा जस सेवा गीत गाते डांग डोरी के साथ सभी गलियों में शोभायात्रा रैली निकाली गई, जिसे तालाब मे विसर्जित किया गया। “जोत जवारा होथे माता विसर्जन तोर “के गीत से श्रद्धालुओं की आँखे नम हो गई। सैकड़ो संख्या में लोगो की उपस्थिति रही। आयोजन में जय मां नवयुवक दुर्गोत्सव समिति एवं बाल सरस्वती पूजा समिति एवं ग्रामवासी की अहम भूमिका रही। अंत में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।

You cannot copy content of this page