DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेंगाडबरी में नवरात्र में हुए विविध आयोजन

नेमन साहू, डौंडी लोहारा- डौण्डी लोहारा के वनांचल ग्राम रेंगाडबरी में नवरात्र कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया, बता दे कि रेंगाडबरी के सांस्कृतिक कला मंच में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया था, वहीं प्रतिदिन सुबह शाम पुजा अर्चना किया गया। साथ ही रात्रि में सेवा भजन बाजे गाजे के साथ किया गया और अष्टमी के दिन हवन पूजन किया गया। नौ कन्या भोजन खिलाकर पुरे गांव के लिए भंडारा भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी रखा गया । जिसमें सैकड़ो लोगों ने भोजन प्रसादी में शामिल हुए और नवमी के दिन देव दशहरा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही साथ गुरूवार को मां दुर्गा माता की प्रतिमा और ज्योति कलश को गांव के पूरे मोहल्ले में घुमाकर सोमानायक तलाब में विसर्जन किया गया।

रात्रि में राम लीला का कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमें रावण का वध करके रावण का पुतला दहन किया गया। तत्पश्चात रात्रि 10 बजे से रात्रि मनोरंजन के लिए लोक सांस्कृतिक छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी महतारी के मया ग्राम चिखली बांधा बाजार का कार्यक्रम रखा गया था। रेंगाडबरी के कृष्णा मंदिर और गायत्री मंदिर में भी विविध कार्यक्रम किया गया जिसमें भक्तों की भीड़ लगी रही।

You cannot copy content of this page