DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों ने की सफाई

बालोद– शासकीय उ मा वि, ज सांकरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर ग्राम सांकरा /ज के बाजार चौक, शाला प्रांगण, जगन्नाथपुर के दुर्गा मंच एवं चौक की साफ सफाई कर रैली एवं नारा नाद के माध्यम से स्वच्छता संदेश दिया गया। अपने साथ, अपने परिवार, आसपास एवं गांव को स्वच्छ बनाए रखने और साप्ताहिक कम से कम 1घंटे सेवा कार्य अंतर्गत स्वच्छता हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर शाला के प्राचार्यएम एल गौतम, भूपत बघेल अध्यक्ष प्रबंधन समिति, स्काउट मास्टर ईश्वर लेंडिया , कार्यक्रम अधिकारी रासेयो खिलेश गंगासागर, व्यायाम शिक्षक एसआर ठाकुर सहित 50 स्वयंसेवक एवं 16 स्काउट गाइड तथा 12 रेडक्रॉस के विद्यार्थी शामिल होकर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाएं।

You cannot copy content of this page