DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

बालोद– 10 से 12 अक्टूबर 2025 को बलौदा बाजार होने वाली छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है, जिसके लिए जिला बालोद वेट लिफ्टिंग जिला टीम का चयन फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद में दिनांक 30/09/25 को किया गया। जिसमें बालोद जिला के 6 महिला खिलाड़ियों एवं 2 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये चयनित खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगे। इन चयनित खिलाड़ियों को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तोमन साहू ,युवा नेता दिनेश्वर साहू , जिला वेट लिफ्टिंग संघ के सचिव नरेंद्र कुमार साहू ,कोच प्रकाश देशमुख, फिटनेस वर्ल्ड जिम के कोच आकाश मेश्राम एवं फिटनेस वर्ल्ड टीम के महिला कोच पुष्पा ठाकुर के अलावा फिटनेस वर्ड जीम के समस्त सदस्यों ने बधाई दी।

You cannot copy content of this page