DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गणपति नगर बालोद में नालियों की नहीं हो रही सफाई, उग आई झाड़ियां, नगर पालिका प्रशासन मौन

बालोद- बालोद नगर के वार्ड क्रमांक 2 गणपति नगर रेलवे कॉलोनी में नालियों का बुरा हाल है। निकासी नालियों की कई महीनो से सफाई नहीं हुई है। स्थानीय वार्ड वासियों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को इसके लिए शिकायत है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। सफाई के अभाव में नालियों में घास फूस खरपतवार उग आए हैं। नालियां कचरा और झाड़ियों से जाम हो गया है। अचानक बारिश होती है तो नाली का पानी घरों में घुसने लगता है। वार्डवासी रंजन सिंह नेताम ने बताया कि स्थिति बद से बद्तर होती जा रही है। पर नगर पालिका प्रशासन सफाई करवाने के बजाय मौन साधी हुई है। एक तरफ जहां स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है, पर रेलवे कॉलोनी गणपति नगर में कोई झांकने वाला नहीं है। नगर पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था यहां चरमराई हुई है। इससे वार्ड वासियों में आक्रोश पनपने लगा है।

You cannot copy content of this page