पलारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन



गुरुर- सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल स्तरीय रक्तदान शिविर व स्वास्थ शिविर का आयोजन नगर पंचायत पलारी के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मे संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का रक्तदान शिविर के जिला के प्रभारी डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर ,मंडल के प्रभारी मुकेश कुमार सोनबेर, पूरब देवांगन एकनाथ साहू और मितेश साहू थे। स्वास्थ्य शिविर के जिला के प्रभारी डॉ रोहित साहू, संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला बालोद मंडल के प्रभारी डॉ हरिकृष्ण गंजी, डॉ देवा सार्वा डॉ शिवनारायन नेले एवं मंडल अध्यक्ष सनौद खेमलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।इस कार्यक्रम मे कुल 30 युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 132 प्रबुद्धजनो का स्वास्थ परीक्षण व 150 व्यक्तियों ने इलाज करवाए। इस कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि चेमन देशमुख (अध्यक्ष जिला भाजपा बालोद) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतम साहू (पूर्व विधायक) ने की । विशेष अतिथि राकेश यादव (समाज सेवी), कौशल साहू ( जिला उपाध्यक्ष ), खेमलाल देवांगन मंडल अध्यक्ष सनौद, लक्ष्मी अशोक साहू सभापति जिला पंचायत बालोद, तेजराम साहू जिला पंचायत बालोद के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा भारत माता के तेलचित्र पर माला अर्पण कर सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि चेमन देशमुख ने कहा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हमारे देश के प्रधानमंत्री की जन्म दिवस के अवसर पर चल रहे सेवा कार्य के अंतर्गत रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। रक्तदान शिविर का प्रशंसा करते हुए यहां के समस्त युवा साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और गुरुर ब्लॉक को रक्तदान देने के लिए पहला स्थान बताया गया और आगामी नगर पंचायत पलारी का चुनाव है, सभी युवा साथियों को जोश भरते हुए कहा कि पलारी का विकास आपके हाथ में है और इस कार्यक्रम के सभी प्रभारी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को इतना अच्छा कार्यक्रम करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया । राकेश यादव ने यहां के समस्त वरिष्ठ जनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप चौथा नंबर का सरकार बनाए। आपके नगर पंचायत पलारी में विकास की गंगा बहेगी ।यह समस्त युवा साथियों को आश्वस्त किया और सभी अतिथियों ने उद्बोधन के माध्यम से कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर ढंगु हिरवानी / ललित गजेंद्र (मंडल महामंत्री), घनेंद्र साहू (मंडल कोषा्यक्ष) , टुकेश्वर पांडे (मंडल अध्यक्ष मिर्रीटोला) , संध्या अजेन्द्र साहू (सभापति ज.प गुरुर.), नरेश साहू (सभापति ज.प गुरुर.) गुलाब सिंहा ( ज.सदस्य), झालेन्द्र साहू (ज.सदस्य), आशीष साहू (ज.सदस्य), मनीष साहू ( मंडल मंत्री) , संतोष गंगबेर (जि.कार्य. सदस्य), गज्जू महमल्ला (उपाध्यक्ष भाजुमो), नंद कुमार साहू (सोसाइटी अध्यक्ष) , लखन गुरुपंच ,आशाराम साहू , प्रेमलाल साहू गजेंद्र साहू, मुकेश , भोज देवांगन, अजेन्द्र साहू,कौशल सिन्हा, प्रहलाद साहू तखत राम , छगन लाल,रूप राम, पवन मारकंडे, संतोष कुर्रे, कोमल दास,, योगेश्वर, रविकांत, गजेंद्र सोनबोई , कैलाश साहू , हुकुम सिंह, नरोत्तम, हुमेश,हिमांशु , योगेंद्र ,नवीन, नारद साहू , ज्ञान प्रकाश, रोहित कुमार , पुनेश्वर साहू , खिलेश्वर , नूरेंद्र , चांडक व जेष्ठ – श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित हुए । इस कार्यक्रम का मंच संचालन शिविर के जिला प्रभारी डॉक्टर हरिकृष्ण गंजीर एवं मंडल के महामंत्री ढंगू हिरवानी ने किया और कार्यक्रम का आभार मंडल की कोषाध्यक्ष धनेंद्र साहू ने किया।

You cannot copy content of this page