DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“हम सब हिंदुस्तानी” थीम पर हुआ गरबा का आयोजन, बालोद से गरबा देखने गुरूर पहुंचे वरिष्ठ भाजपाई

गुरुर- गुरुर के कोलिहामार मैदान में इन दिनों नवरात्र में लगातार गरबा उत्सव का आयोजन चल रहा है। रास गरबा समिति द्वारा आयोजित गरबा में अलग-अलग दिन अलग-अलग विषय पर गरबा हो रहे हैं। इस क्रम में बीती रात को ऑल स्टेट ” हम सब हिंदुस्तानी” थीम पर आयोजन रखा गया था। जिसमें गरबा के कलाकारों ने अलग-अलग राज्य की वेशभूषा में आयोजन स्थल पर पहुंचकर गरबा की प्रस्तुति दी। जिसमें विशेष कर पंजाबी, गुजराती, छत्तीसगढ़ी, कोलकाता बंगाली, तमिल, भारत माता, किसान आदि के वेशभूषा में कलाकार नजर आए और इसी वेशभूषा में गरबा करते हुए लोगों को आकर्षित किया। इस दौरान बालोद से भी कई दिग्गज भाजपाई नेता भी लगातार गरबा देखने के लिए पहुंच रहे हैं। जिन्होंने आयोजन की सराहना की।

जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भाजपा के बालोद जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जन सेवक छाया विधायक राकेश यादव, स्थानीय नेताओं में ईशा प्रकाश साहू, नंदकिशोर शर्मा, कौशल साहू, चंद्र प्रकाश गांधी, ललिता पिमन साहू, पिमन साहू, राजेश दीवान, दिनेश्वरी ठाकुर राम सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू सहित गुरूर के समाजसेवी जयंत किरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

आयोजन में अतिथि के रूप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रांतीय सह मंत्री सुश्री मनीषा राणा भी शामिल हुई। जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज और पुरानी पीढ़ी मिलकर एक सुंदर आयोजन कर रही है। ऐसा अवसर बहुत कम देखने को मिलता है। जहां पुरानी और नई पीढ़ी एक साथ कुछ करते नजर आते हैं। पर गरबा का यह आयोजन विशेष है। एक साथ संस्कृति को संजोने का यहां काम किया जा रहा है। जो तारीख के काबिल है। ये आयोजन अनेकता में एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और आयोजकों को सफल आयोजन की बधाई दी। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से रास गरबा समिति के अध्यक्ष हिमांशु ईशा प्रकाश साहू, आशुतोष टंडन, धनेश्वर, कौशल साहू, रविकांत देशमुख, चंद्रेश झा, लव सेन आदि मौजूद रहे। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कार्यकर्ता हर्ष साहू, विकास बनपेला, नगर मंत्री चैतन्य कुमार, नगर सह मंत्री आकाश दीवान, कोषाध्यक्ष आर्यन सेन भी मौजूद रहे। आयोजन में एंकरिंग भावना साहू ने किया।

You cannot copy content of this page