DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ की अराजकता फैलाने वाली टिप्पणी, कांग्रेसियों ने की थाने में शिकायत

बालोद। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के तत्वावधान में मंगलवार को भाजपा की प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही किए जाने के मांग को लेकर सिटी कोतवाली बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा आवेदन दिया गया। भाजपा के प्रवक्ता पिंटू महादेव ने अपने सार्वजनिक बयान एक न्यूज़ चैनल में दिया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा के विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को खुलेआम सीने में गोली मारकर जान से मार देना चाहिए, यह बयान घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है। इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, और उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। इसके पूर्व में भी उनके पिता स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी एवं उनकी दादी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी का भी हत्या हो चुका है। पिंटू महादेव का बयान पूरे देश में हिंसा, अराजकता को बढ़ाने वाला और शांति भंग करने वाला बयान है। जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी के द्वारा सिटी कोतवाली बालोद में अपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है। इस मौके में जिला जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, पुरुषोत्तम पटेल, कृष्णा दुबे, कासिमुद्दीन कुरैशी, यज्ञदेव पटेल , अनिल यादव , अंचल प्रकाश साहू , धीरज उपाध्याय, सुनील मालेकर , सतीश यादव , सुमित शर्मा , प्रियांशु कत्याल, अनीस खान आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page