
बालोद । छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला निर्वाचन, पर्यवेक्षक बंसत कौशिक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बालोद जिले के जिलाध्यक्ष का चुनाव रविवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच विवेकानंद सभागार बालोद में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के पांचों ब्लाक अध्यक्षों के साथ साथ समस्त पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। छ.ग. सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के सभी ब्लाक अध्यक्षों के द्वारा सहज, सरल, मृदुभाषी,प्रखर वक्ता व मिलनसार स्वभाव के धनी देवेन्द्र हरमुख को एक बार पुनः छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बालोद का निर्विरोध जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तत्पश्चात सभी उपस्थित साथियों के द्वारा गुलाल, फूल-मालाएं पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष के पद पर सुशोभित हुए देवेन्द्र हरमुख ने बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संगठन है, और यहां 3 वर्षों के लिए लोकतांत्रिक प्रणाली से ब्लॉक,जिला व प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न होता है और सभी टीम भावना के साथ मिलकर काम करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं और छोटी बड़ी समस्या को मिलजुल कर सुलझाते व समाधान करते हैं। निर्वाचन में उपस्थित सभी साथियों द्वारा एक बार पुनः मुझ पर विश्वास बनाए रखने तथा निर्विरोध जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर आप सभी का हृदय से धन्यवाद व आभार। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख ने कहा कि आप सभी ने मुझे दुबारा सेवा का अवसर प्रदान किया, उसके लिए आप का तहेदिल से धन्यवाद आप सभी के सहयोग से हम बालोद जिले में संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। जिला चुनाव पर्यवेक्षक बसंत कौशिक द्वारा निर्वाचन के पश्चात द्वारा जिलाध्यक्ष व सभी ब्लॉकअध्यक्षों को निर्वाचक प्रमाण पत्र प्रदान कर आगामी तीन वर्षों के लिए बधाई, कुशल नेतृत्व करने की शुभकामनाएं दी गई। जिलाध्यक्ष चुनाव में प्रमुख रूप से सदस्यगणों में डौण्डी ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद कोसमार्य, गुरुर ब्लाक अध्यक्ष उमेश साहू, गुण्डरदेही ब्लाक अध्यक्ष छबिलाल साहू, डौण्डीलोहारा ब्लाक अध्यक्ष संभव देवांगन, बालोद ब्लाक अध्यक्ष संदीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, जिला सचिव अश्वनी सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेन्द्र, खिलानंद साहू, अनिल दिल्लीवार, हेमंत देशमुख, दुलार कौशिक, गिरवर निर्मलकर, मदन लाल साहू, नंदू राम यादव, लोकेन्द्र यादव, अरविंद गंजीर, अनिल कुमार देवांगन, नंदकुमार ड़डसेना,पोखन लाल साहू, प्रदीप कुमार साहू आदि उपस्थित थे।
