DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टिकरी में बनेगा मां कर्मा भवन और राधा कृष्ण भवन, हुआ भूमि पूजन

बालोद। अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम टिकरी अ में मां कर्मा भवन निर्माण 5 लाख एवं राधा कृष्ण भवन निर्माण कार्य 5 लाख रुपए का भूमि पूजन विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने किया। इस दौरान माननीय विधायक ने कहा कि समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक उन्नति के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। यह भवन समाज के साझा प्रयास, सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक बनेगा।समृद्ध गुंडरदेही विधानसभा बनाने का हमने जो संकल्प किया है, उसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम टिकरी (अ) में इन विकास कार्यों से समाज के लोगों को सुविधा मिलेगी साथ ही क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा। हम गुंडरदेही विधानसभा को छत्तीसगढ़ का सबसे विकसित व जनसुविधाओं से युक्त विधानसभा बनाने निरंतर प्रयास कर रहें हैं और इस प्रयास में जनता का सुझाव व मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है। आज जो यह विकास की सौगात मिली है उससे ग्राम वासियों में ख़ुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस अवसर पर संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, श्रीमती मीना उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, जैताराम ठाकुर जी जनपद सदस्य, श्रीमती ललिता रितेश देवांगन सरपंच, हरि साहू ,उमाशंकर साहू, सागर साहू, मूलचंद यादव, रितेश देवांगन, सुभाष देशमुख, विकास जोशी, ढालू विश्वकर्मा, डिगेंद्र साहू ,कमलेश साहू, राजेश साहू, सुनील यादव, वामन साहू, श्रीमती बिंदु साहू ,अखिलेश साहू, दिलेश्वर साहू ,श्रीमती महेश्वरी साहू, खेमराज साहू, रेवाराम यादव ,श्याम सिंह यादव, श्रीमती सुनीता यादव, घनश्याम यादव, दुखी राम यादव, मनोज यादव ,रोशन यादव एवं सरपंच, पंचगन सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page