DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोई तो देख लो …! चीचा नाला पर बाढ़ से रास्ता बंद, वर्षों से ग्रामीण लगा रहे शासन से गुहार

अंडा/बालोद (संजय साहू )– बालोद जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर के दूरी पर गुण्डरदेही ब्लॉक, तहसील अर्जुन्दा के मध्य ग्राम चीचा, आश्रित गोरकापार नाला पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे आवागमन प्रभावित है । जब भी लगातार इस तरह से बारिश होती है तो दो चार दिन के लिए आवागमन बंद हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत पढ़ने वाले बच्चों का हो रहा है। नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 5 साल तक पूर्व में कांग्रेस सरकार का सत्ता और विधायक रहते हुए भी इस पुल के लिए कोई जनप्रतिनिधि व शासन प्रशासन सूध नहीं लिए। अभी भाजपा सरकार और क्षेत्र में कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद को कई बार ग्रामीणों ने इस नाला को ऊंचा करने के लिए आवेदन दे चुके है, पर इस नाला के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम पंचायत चीचा आश्रित गोरकापार सरपंच काशी राम साहू ने कहा कि कई बार इस नाला के लिए बड़ा पुल बनाने के लिए कई जगह शासकीय दफ्तरों और सुशासन तिहार में आवेदन दे चुके हैं लेकिन शासन प्रशासन इस नाला के लिए कोई सूध नहीं ले रहा है जबकि यह एक मुख्य मार्ग है। यहां से अर्जुंदा से अंडा जाते हैं । अभी चार-पांच रोज के बारिश में आवागमन बंद हो गया था । जिससे राहगीरों को और सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों के द्वारा उग्र आदोलन की तैयारी कर रहे थे उसे सरपंच काशी राम साहू द्वारा समझौता किया गया। ग्राम पंचायत ओडारसकरी सरपंच अनिल कुमार सोनी का भी यही कहना है कि जल्द से जल्द इस नाला को बड़ा पुल बनाने का गुहार लगा रहे हैं। जबकि शासन प्रशासन ने इस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। विगत कुछ दिनों से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी आने जाने में असमर्थ है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने शिकायत कर्ता ग्राम पंचायत भिलाई सरपंच परस राम निषाद, उपसरपंच नेमी साहू, उमेश सिन्हा, कमलेश साहू, योगेश साहू, रैनसिंह सिन्हा, सेवक राम सिन्हा सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page