DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेटे के जन्मदिन पर आरक्षक पिता ने किया 8 वी बार रक्तदान

बालोद। बालोद थाने में पदस्थ आरक्षक मोहन कोकिला ने अपने बेटे खुशांश कोकिला के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए जिला अस्पताल जाकर जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया। साथ ही उन्होंने अपने बेटे के साथ पौधारोपण भी किया। मोहन कोकिला ने इस अवसर पर अपना आठवीं बार रक्तदान किया। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों को भी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करने की अपील की। लोगों ने आरक्षक मोहन कोकिला की इस पहल की सराहना की। साथ ही उनके बेटे खुशांश को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

You cannot copy content of this page