DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़गांव की महिला व्याख्याताओं द्वारा न्यौता भोज सह कन्या भोज व कन्या पूजन किया गया

डौंडीलोहारा– प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य शासन की महत्त्वपूर्ण योजना के तहत डौन्डी लोहारा ब्लाक के बड़गांव संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला चिल्हाटीकला में न्यौता भोज सह कन्या भोज का कार्यक्रम रखा गया। उक्त आयोजन हायर सकेंडरी स्कूल बड़गाँव के महिला व्याख्याता शिक्षिकाओं के द्वारा नवरात के पावन अवसर पर किया गया । शाला के समस्त 150 बच्चों को न्यौता भोज कराया गया। जिसके अंतर्गत मध्यान्ह भोजन के अलावा पूरक पोषण आहार के रूप में बच्चो के इच्छा एवं रुचिनुसार खीर, पूड़ी, मीठा आदि दिया गया। नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या पूजन कर बेटियों के खुशहाली की कामना कर बेटी को अधिक से अधिक शिक्षित करने का संदेश दिया गया। 48 छात्रा कक्षा पहली से पाँचवी तक की पूजा कर सभी को उपहार दिया गया दोनों विद्यालय मिला कर कुल 150 बच्चो को उपहार दिया गया ।
साथ ही बालिकाओं का मस्तक अभिषेक कर देवी स्वरूपों को नमन किया गया। बालिका पूजा का महत्व बताया गया। कन्या भोज में सभी छात्र-छात्राओं को उपहार दिया गया। उपहार से सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे।

उक्त न्यौता भोज कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्रीजे के उईके, श्रीमती एच चोरके, श्रीमती सुशीला ध्रुवे,सुश्री भेनुमती चतुर्वेदी, श्रीमती कादंबिनी यादव, श्रीमती खिलेश्वरी तिवारी , श्री सिधेश्वर यदु, सुश्री सरिता साहू, सुश्री दीपाली साहू के द्वारा कराया गया। इस आयोजन में अन्य स्टाफ एव रमन लाल धलेंद्र प्रधान पाठक माध्यमिक शाला ,राजेश यादव प्रधान पाठक प्राथमिक ,नीलकंठ धनकर ,श्रीमती जानकी देशमुख शिक्षक ,श्रीमती रेखा देशमुख ,श्रीमती हितेश्वरी साहू सहायक शिक्षक एवं सभी रसोईया सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page