
डौंडीलोहारा– नवरात्र के अवसर पर पंचमी तिथि को शासकीय प्राथमिक शाला बड़गांव के परिसर में शानदार गरबा कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के मूर्ति का पूजन अर्चन जनपद सदस्य डोमेन्द्र राजपूत, ग्राम सरपंच सुरेश ठाकुर, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष तिलोचन पटेल के कर कमलो द्वारा किया गया। शनिवार बैगलेस डे को यादगार बनाने के उद्देश्य से शाला के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक टिकेंद्र रामटेके द्वारा सभी बच्चों को गरबा मे भाग लेने के लिए डांडिया बनाकर लाने कहा गया था। सभी बच्चों ने घर पर अपने हाथो से बनाये हुए अपने डांडिया के साथ उपस्थित हुए और डांडिया के मधुर ताल में ताल मिलाते हुए शानदार मनमोहक प्रस्तुति दिए। इस आयोजन से सभी बच्चे खुश होकर झूम उठे। शिक्षक राकेश यादव द्वारा बैगलेस डे एक्टिविटी मे नौ दुर्गा के अवतार रूपों के पूजन बारे में एवम दशहरा पर्व का महत्त्व,रामायण की कहानी जिसमे राम और रावण के दृष्टांत बताया गया। अंत में सभी बच्चों को प्रभारी प्रधान पाठक कमलकांत साहू द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आसपास सफाई रखने स्वच्छता शपथ दिलाकर हाथ धुलवाई के 7 चरण बताकर हाथ धुलवाया गया। टिका लगाकर देवी दुर्गा माता स्वरूपा बच्चों का वंदन कर न्योता भोज करवाया गया। इस अवसर पर जनपद सभापति डोमेद्र राजपूत क्षेत्र क्रमांक 18, बड़गांव सरपंच सुरेश ठाकुर शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष तिलोचन पटेल अन्य ग्रामवासी खुशी जाहिर करते हुए कार्यक्रम की सराहना किये एवम भविष्य में ऐसे आयोजन करवाने के लिए उत्साहवर्धन किये।
