DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरसते पानी में भी चलता रहा गरबा, गुरूर में ऐसा जोश पहली बार दिखा

गुरुर। गुरुर में नवरात्रि के दौरान चल रहे रास गरबा महोत्सव में बारिश भी बाधा नहीं बन सकी। बीती रात को गुजराती वेशभूषा पर आधारित थीम पर बच्चों और युवतियों ने जमकर गरबा डांस किया। इस दौरान बारिश भी होती रही लेकिन कलाकारों का उत्साह कम नहीं हुआ और गरबा करने वाले बरसते पानी में रात 10:30 बजे तक गरबा नृत्य करते रहे । कार्यक्रम के दौरान 9 बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी पर लोगों का जोश जुनून देखने लायक था। एक तरफ़ झमाझम बारिश हो रही थी तो दूसरी ओर रास गरबा वालों में उत्साह चरम पर था। बरसते पानी में भी लोग नाचते झूमते रहे। इस माहौल को देख सिद्धि मोबाइल, शुभम वस्त्रालय के प्रोपराइटर द्वारा कहा गया कि जितने भी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे है सबको गिफ्ट देने का मन कर रहा है। एंकर भावना साहू ने भी कहा कि पहली बार ऐसा माहौल देखने को मिल रहा है। बरसते पानी में गरबा रास कार्यक्रम हो रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि राजेश दीवान, चंदू गांधी, बीजू टावरी , हिमांशु ईशा प्रकाश साहू सहित अन्य इस दौरान मौजूद रहे।

इनाम की भी लगी है झड़ी

इधर हर दिन लगातार शुभम वस्त्रालय और सिद्धि मोबाइल के द्वारा हजारों का गिफ्ट कई हजारों रुपए का गिफ्ट दिया जा रहा है। रास गरबा पंडाल में सिद्धि मोबाइल के द्वारा हर दर्शकों को अपना नाम पता मोबाइल नंबर लिखकर एक डिब्बा में डालना है और फिर मुख्य अतिथि के द्वारा उसे डिब्बे से पर्ची निकल जाएगा और हजारों का गिफ्ट दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page