DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

” नवाचार के प्रचार- प्रसार पर एक दिवसीय शिविर आयोजित”

बालोद। भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद में प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में ईसीआई के द्वारा किए गए नवाचार के प्रचार- प्रसार हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। मतदाता सूची में पंजीयन हेतु स्थानीय बी एल.ओ. श्रीमती प्रेमलता ठाकुर एवं श्रीमती यामिनी साहू ने महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को विषय से संबंधित जानकारी दिए एवं 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राएं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है। उनका मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु पंजीयन किया गया। स्वीप प्रभारी प्राध्यापक एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दीपाली ने ईसीआई के प्रमुख नवाचार तकनीकी जैसे ई.वी.एम. मोबाईल एप्स वोटर हेल्पलाईन एप और पोर्टल ऑनलाईन वोटर पंजीकरण के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. तरूण कुमार, प्रो. संतोष कुमार राना, प्रो. धीवराज कुमार भोयर श्री विनोद कुमार अ. व्या., सुश्री जिज्ञासा पटेल, अ.व्या., श्रीमती त्रिवेणी सेन, श्री सोमन लाल, श्री रूपेन्द्र कुमार ठाकुर, श्री यशवंत कुमार देशमुख, श्री धरमु राम राउत, श्री राजेश कलिहारी एवं छात्राएं उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page