DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तेज बारिश के कारण फिर संपर्क कटा गांव से, सेतु बिना विकास अधूरा, मामला लमती का

बालोद- बालोद जिले से 40 किलोमीटर. दूर डौण्डी लोहारा विकास खंड के तुमडीकसा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम लमती मे एक बार फिर बरसात के कारण तुमडीकसा और लमती के बीच बहनें वाली खरखरा नदी पर आवाजाही बंद हो गई है। ग्रामीणों ने कई बार आवेदन शासन प्रशासन को दिया है पर अभी तक किसी की कानों में जू तक नही चल पाया है। ग्रामीणों के द्वारा पता चला है कि 2023 में जन समस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत तुमड़ीकसा के आश्रित ग्राम तुऐगोदी मे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसकी कार्रवाई आगे सेतु विभाग को दिया गया था और सेतु विभाग अपनी बजट 2024 में शामिल किया गया परंतु आज तक इस पर काम की शुरुआत नही किया गया। 2024 में लमती के इसी नदी पर 12 मवेशी बह कर मर गए, इसकी भी सूचना प्रशासन को दिया गया। सेतु विभाग से पीडबल्यूडी से भी कई बार बात करने पर कोई भी संतुष्टि जनक जवाब नही मिलता है। इस नदी को पार कर के बच्चे स्कूल जाते है। जब अधिक बाढ़ होता है तो दो दिनों तक स्कूल नही जा पाते और ना ही पशुओ को चराने के लिए ले जा पाते है, और ना कोई गांव से बाहर जा सकता है। किसी को आवश्यक काम होते हैं तो 25 किलोमीटर दूर चल के डौंडीलोहारा पहुँचना पड़ता है।

You cannot copy content of this page