DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यालय में हुआ जिला संगोष्ठी एवं कार्यशाला

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी नेक्स्ट जेन रिफॉर्म पर जिला कार्यशाला का कार्यक्रम रखा गया। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख उपाध्यक्ष 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति छत्तीसगढ़ शासन एवं जगदीश रामू रोहरा महापौर नगर निगम धमतरी व पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया। जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि-भारतीय जनता पार्टी जिला के सभी जनप्रतिनिधि गण जिला पदाधिकारी गण वरिष्ठ नेता एवं मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ तक के सभी कार्यकर्ता पार्टी के हर कार्यक्रम को जमीनी स्तर तक पूरा कर रहे हैं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं और इसी तरह पार्टी के हर कार्यक्रम को हमारे साथ कंधे से कंधे मिलाकर करते रहे। उन्होंने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अपनी बात रखी और कहा-आज हम सब भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में, एकात्मक मानववाद भारतीय परंपरा कार्य सिद्धता संस्कार क्षमता बौद्धिक प्रखरता राजनीतिक संस्कृति संगठनकर्ता विचारक राष्ट्र निर्माण संस्कृत पुनरुत्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वीं जन्म जयंती मना रहे हैं। इस अवसर पर मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं,श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

आत्मनिर्भर भारत व जीएसटी के विषय में वक्ता जगदीश रामू रोहरा ने कहा-जीएसटी की बातें तो देश में पहले भी होती थी जब कांग्रेस थी और कांग्रेस सिर्फ कहती रहती थी लेकिन कर नहीं पाई यह तो हमारे नरेंद्र मोदी जी की ताकत है और आत्मविश्वास और उनका साथ दिया है। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने जिन्होंने भारत की सभी जनता जो टैक्स से परेशान थी व्यापारी से लेकर आम जनता सभी को राहत देते हुए उन्होंने जीएसटी में बहुत बदलाव किया और टैक्स को कम किया, 28% से 18 %, 12 % से 5% तक कम होना इससे लोगों को बहुत राहत मिली है । पैसे की बचत भी होगी और व्यापार में रौनकता आएगी। बीमा में जीएसटी पूरी तरीके से जीरो कर दिया गया। और उन्होंने जीएसटी के विषय में बहुत सारी बातें बताई। आत्मनिर्भर के बारे में कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक चलने वाला है। प्रधानमंत्री की निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं उनका आत्मनिर्भरता का आह्वान देश भर के विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय विवाह स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास भारतीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण एवं Go Vocal For Local का हवन पूरे देश में प्रतिनिधित्व हो रहा है। नीति और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है। आत्मनिर्भरता का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुंचाया जाए और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाए। दुर्गा पूजा एवं गरबा महोत्सव के दौरान पूजा समिति के साथ समय में कर पूजा पंडालों में आत्मनिर्भर भारत थीम सुनिश्चित की जा सकती है। वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अपने उद्बोधन में कहा-गांवों में घूम कर किसानों मजदूरों से मिलकर उन्होंने भारत की आत्मा को समझा उनका मानना था, कि भारत की प्रगति की कुंजी उसकी मिट्टी उसके गांव और उसके लोगों में छुपी है। नैतिकता के सिद्धांत किसी के द्वारा बनाये नहीं जाते बल्कि खोजे जाते हैं। दीनदयाल जी का मानना था कि किसी भी नीति की सफलता का पैमाना यह है कि वह समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक कितनी पहुंचती है। भारत की आत्मा को यदि किसी विचार ने गहराई से स्पष्ट किया तो वह है “एकात्म मानववाद” और उसके प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी। उनकी जयंती 25 सितंबर केवल 1 तारीख में नहीं बल्कि एक विचार की पुनर्जन्म की प्रेरणा है, एक ऐसे भारत का संकल्प जहां समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास के मुख्य धारा में शामिल हो। जब अंतिम व्यक्ति उठेगा तभी भारत उठेगा यही दीनदयाल जी का सपना था और यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है। जिला के महामंत्री राकेश छोटू यादव ने भी इस संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किया कि -दीनदयाल जी का जन्म हमें सिखाता है कि साधारण परिस्थितियों में जन्मा व्यक्ति भी यदि अपने विचारों में दृढ़ और कर्म में निष्कलुष हो, तो वह राष्ट्र की दिशा बदल सकता है। इस संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला में आए सभी वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं जिले से आए सभी ज्येष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ताओं का महामंत्री सौरभ लुनिया ने आभार व्यक्त किया। इस जिला संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जीएसटी नेक्स्ट जैन रिफॉर्म जिला कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर,पवन साहू, कृष्णकांत पवार, यज्ञदत्त शर्मा, अभिषेक शुक्ला, राजेश गुप्ता अग्रहरि, कौशल साहू, पवन सोनबरसा, प्रेम साहू, सुरेंद्र देशमुख, टिनेश्वर बघेल, कांति साहू, हरीश कटझरे, मनीष झा, निशा योगी, पूजा मोंटी यादव, सोमेश शोरी, तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर टोमन साहू, तोरण साहू,कांति सोनेश्वरी, लक्ष्मी साहू, चुन्नी मानकर, प्रभा नायक, चंद्र लता साहू, मुकेश कौडों, तेजराम साहू, मोहंतीन चौरका, पुरुषोत्तम चंद्राकर, प्रमोद जैन ,लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, कमलेश सोनी, मनोज दुबे, लोकेश श्रीवास्तव, विनोद जैन, कमल पनपालिया, अमित चोपड़ा, अरुण साहू, आनंद शर्मा, विवेक वैष्णव, विश्वास गुप्ता, रुपेश नायक, धर्मेंद्र साहू, टुकेश्वर पांडे, सुरेश साहू, रामेश्वर साहू, कुलदीप साहू ,युवराज मारकंडे, एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ,व ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता इस कार्यशाला में उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page