DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरबदा में विधायक संगीता ने किया टीन शेड का लोकार्पण

गुरुर। विधायक संगीता सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरबदा में नवरात्रि के अवसर पर ग्राम में विराजित प्रतिमा मां आदि शक्ति दुर्गा के दर्शन व पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन के लिए कामना किए। विधायक निधि से निर्मित नवीन टिना शेड निर्माण के लोकार्पण कार्यकम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। विधायक ने समस्त ग्रामवासी को क्वांर नवरात्रि के बधाई देते हुए सबके मंगलमय जीवन की कामना की। नवीन टीना शेड निर्माण से अब ग्राम में सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रमों के सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू ,विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत गुरुर टोमन साहू,विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत बालोद डॉ.किशोर साहू , महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर शादिक अली, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुमीत राजा राजपूत,सरपंच प्रीत राम साहू, चिंतना राम साहू,राजेश साहू,युवराज साहू,विजय सिन्हा, समप्त सिन्हा,पूनम साहू, मनहरन साहू,रूप राम साहू,राकेश पटेल सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

You cannot copy content of this page