भारत स्काउट्स एवं गाइड जिला संघ बालोद ने स्कूल शिक्षा मंत्री का किया स्वागत



बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड जिला संघ बालोद ने हाल ही में जिला प्रवास पर आए स्कूल शिक्षा,ग्रामोद्योग ,विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेंद्र यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड जिला संघ बालोद द्वारा जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव के नेतृत्व में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मंत्री जी का स्कार्फ-वागल एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत कर सम्मान किया। जिला संघ बालोद जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स और गाइड्स शामिल हुए, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा के आजाद क्रू के रोवर्स ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ​इस कार्यक्रम में आजाद क्रू के रोवर लीडर विवेक धुर्वे के नेतृत्व में आजाद क्रू के रोवर चिमनलाल, फवेश, हिमांशु, लोकेंद्र और हँसमुख शामिल थे। इन सभी ने अनुशासन और उत्साह का परिचय देते हुए मंत्री जी का सम्मान किया। इस दौरान,रोवर व रेंजर ने बैंड बजाकर और सलामी देकर मंत्री जी का स्वागत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। ​इस भव्य स्वागत समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पवन साहू, वीरेंद्र साहू, और जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर प्रमुख थे।


​शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, जिला आयुक्त गाइड दुर्गेश नंदिनी यादव, जिला सचिव के.एल. गजेंद्र, जिला संयुक्त सचिव मधुमाला कौशल, और जिला कोषाध्यक्ष सत्यवान पिपरिया भी उपस्थित थे। इसके अलावा, डीओसी स्काउट नेम सिंह साहू, डीओसी गाइड प्रेमलता चन्द्राकर, डीटीसी स्काउट भुवन सिन्हा, और जिला मीडिया प्रभारी मिलन सिन्हा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ​विभिन्न विकासखंडों के सचिवों में रूपेंद्र सिन्हा, चंद्रशेखर दिल्लीवार, सेवाराम प्रेमन, मनीराम साहू, और छगन बंसोड़ शामिल थे। सभी संयुक्त सचिव, स्काउट गाइड, और शिक्षा विभाग के अधिकारीगण भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

यह आयोजन स्काउटिंग और गाइडिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने और छात्रों में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से किया गया था। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा के रोवर्स ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाकर अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। मंत्री जी ने भी छात्रों के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ​यह कार्यक्रम न केवल मंत्री का स्वागत करने का एक मंच था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस तरह स्काउटिंग और गाइडिंग जैसी गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

You cannot copy content of this page