DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए झमेंद्र साहू का चयन

गुरुर/बालोद। 25वीं राज्य स्तरीय शालेय चयन क्रीड़ा प्रतियोगिता रायपुर में आयोजित रोड साइक्लिंग के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अरमरीकला के छात्र झमेंद्र साहू कक्षा 8वी पिता हेमलाल साहू का चयन हुआ है। जो कि 27 से 30 सितंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता रायपुर में दुर्ग संभाग की प्रतिनिधित्व करेगा। इनके चयन पर विद्यालय के प्राचार्य पीएल साहू, व्याख्याता जीआर साहू, एमके सेन , एनके साहू, डी एम साहू,पी देशलहरा , डीके ठाकुर, वीके चंद्राकर , जीएल अष्टानुज , डीपी साहू, सीआर साहू , एम साहू ,एन चंद्रिकपुरे , एम निशा ,एच मांडवकर, एसआर चौधरी, के ताम्रकार , एफ उइके, शेफाली भेसले, व्यायाम शिक्षक शैलेन्द्र सिन्हा, अभिषेक जायसवाल ,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम गंगबेर, सरपंच घनेंद्र साहू ,जनपद सदस्य नरेश साहू सहित समस्त विद्यालय परिवार द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई सम्प्रेषित किया है एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page