DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पर्रेगुड़ा में भोला दशहरा एवं नवाखाई महोत्सव 28 सितम्बर को

बालोद। छत्तीसगढ़ के भोलापठार ग्राम पर्रेगुड़ा में भोला दशहरा एवं नवाखाई महोत्सव 28 सितम्बर दिन रविवार को रखा गया है। जिसमें कार्यक्रम सुबह 08 बजे से ग्राम देव् पूजा, सुबह 10 बजे से सभी देवों का भोलापठार में पदार्पण एवं 11 बजे सुरता के डोरी रिकॉर्डिंग डांस निपानी की प्रस्तुति होगी । अतिथि आगमन दोपहर 2:30 बजे से, विशिष्ट अतिथि संगीता सिन्हा विधायक, तारनी चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, तोमन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, सरस्वती टेमरिया अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद, सुनीता संजय साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरुर, दिनेश सिन्हा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद, लोकेश डडसेना सदस्य जनपद पंचायत बालोद, कमलेश श्रीवास्तव विधायक प्रतिनिधि बालोद, अमृता नेताम जनपद सदस्य बालोद, टेमन लाल साहू सभापति जनपद पंचायत बालोद, मालती बीरबल भूसाखरे सरपंच ग्राम पंचायत पर्रेगुड़ा होंगे। पूजा पाठ हवन कार्यक्रम 04 बजे से प्रारम्भ होगा। मंदिर प्रसादी राजकुमार चौरसिया शिक्षक कन्नेवाड़ा द्वारा दिया जाएगा। यह कार्यक्रम समस्त ग्रामवासी द्वारा हर वर्ष मनाया जाता है। ज्ञात हो कि भोलापठार में घने जंगल पहाड़ो के बीच में भगवान भोलेनाथ विराजमान है। यहां हजारो श्रद्धालू दर्शन करने आते है ,यह मंदिर जिला मुख्यालय से महज 15 कि. मी. की दूरी पर स्थित पर्रेगुडा (करहीभदर ) में है। जिसमें भोलापठार समिति के अध्यक्ष राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित रामजी ठाकुर, प्रबंधक रामलाल देहारी, कुम्भकरण भूसाखरे, संरक्षक पी के देशमुख, उपाध्यक्ष जोहन प्रधान ,रामहु राणा, कोषाध्यक्ष महेंद्र तारम, सचिव पुरुषोत्तम निषाद, सहसचिव भुवन लाल उइके एवं मंच संचालक परमानन्द गुरुपंच करेंगे। रात्रि कालीन मनोरंजन के लिये झन भूलो माँ बाप ल छ. गढ़ी नाचपार्टी मड़ई भाठा (मोखा )की प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम भोला पठार समिति एवं समस्त ग्रामवासी पर्रेगुडा द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी भोलापठार मीडिया प्रभारी सूरज कौशिक ने दी।

You cannot copy content of this page