DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कमरौद में दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता 28 से, दशहरा उत्सव और नाच 1 अक्टूबर को

संतोष साहू, बालोद । नव प्रगति दुर्गा उत्सव समिति एवं ग्रामवासी कमरौद द्वारा दो दिवसीय सस्वर – रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन 29 सितम्बर को होगा। खिलानंद पटेल ने बताया कि 28 एवं 29 सितम्बर को रामधूनी प्रतियोगिता में लगभग 40 ग्रामीण व शहरी पार्टियां हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह निषाद होंगे अध्यक्षता खिलानंद पटेल करेंगें। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना उमाशंकर साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संतु राम पटेल, अन्य अतिथिगण में सरपंच सुंदर लाल देवदास, नाड़ी वैद्य भेड़ी के बिरेंद्र देशमुख,विश्राम साहू, केश कुमार कवर, डॉ तोखन लाल साहू,भूतपूर्व सरपंच श्रीमती धारा देवी ठाकुर, श्रीमती दुलारी बाई ठाकुर,हरि शंकर पटेल, चोवा राम कंवर,देवकरण पटेल, दीनूराम कवर, भागवत प्रसाद चतुर्वेदी प्र. प्राचार्य ,धर्मेंद्र कुमार चतुर्वेदी शिक्षक, दीनू राम कवर होंगें इसी तरह 29 सितंबर को द्वितीय दिवस एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद होंगी । अध्यक्षता खिलानंद पटेल करेंगे । विशिष्ट अतिथि नीतीश मोंटी यादव, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, अन्य अतिथि गण सरपंच सुंदर लाल देवदास, उपसरपंच ललेश्वर साहू, राकेश पटेल, ज्ञानदास गेंन्द्रे, दारा साहू, ईश्वर साहू, उग्र सेन, तिलक भूआर्य, प्रमेंद साहू, सुम्हेर साहू,सत्या बाई,दू लेश्वरी सलाम, केसरी बाई, सुदामा गेंद्रे, संजय पटेल,वासुदेव पटेल, दयानंद साहू, नरोत्तम साहू, ओ. पी. सुकतेल, वीर सिंह साहू, पुरंदर साहू संतोष जैन, विक्रम शिला कुमार, कुंभकरण कुमार, पन्नालाल सलाम, परमेश्वर पटेल, प्रीतम ठाकुर, राजू लाल चंद्राकार उपस्थित रहेंगे। 1 अक्टूबर को दशहरा उत्सव में रात्रि में चंपा बसन छत्तीसगढ़ी लोककला नाच पार्टी ग्राम – भकुर्रा कल्लू बंजारी( छुरिया) का कार्यक्रम रखा गया है। नव प्रगति दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष खिलानन्द पटेल, उपाध्यक्ष पुरानिक साहू,हीरा सिंह पटेल, दयालू कवर, कोषाध्यक्ष हरिकिशन साहू, सचिव डामन कंवर, सदस्य गण टकेश्वर साहू, राजू कवर, ख़िलानंद कवर, हिरेन्द साहू, देव सिंह कुमार, गंभीर शिव साहू, टेकसिंह, देव सिंग कवर, शिव साहू, धर्मेंद्र उग्रसेन भूपेंद्र कवर, राजेंद्र ठाकुर यशवंत,गणेश कुमार, भागवत प्रसाद चतुर्वेदी, महिला कमांडो,पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी कमरौद आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

You cannot copy content of this page