गुरुर। क्वांर नवरात्रि के महापर्व पर ग्राम मोहारा, जेवरतला, भोथली और कोसागोदी में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसके मुख्य अतिथि सभापति जिला पंचायत बालोद लक्ष्मी अशोक साहू थे । सभापति जनपद पंचायत गुरुर डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने अध्यक्षता की। विशेष अतिथि तेजेश्वरी नेताम सरपंच मोहारा, लिलेश्वरी सरपंच जेवरतला, चुन्नी महेन्द्र साहू सरपंच भोथली, तुलसी साहू सरपंच कोसागोदी, दिनेश्वर सिन्हा, प्रभा साहू, डोमेन्द्र कुमार साहू , अशोक कुमार साहू, कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मंडल सनौद कैलाश बंजारे, महासचिव गुरुर दीप रेखा यादव, राम जी साहू, मदनलाल साहू सहित सभी ग्राम के पंचगण एवं समस्त वरिष्ठ जन मौजूद थे। अतिथियों ने सबसे पहले मां दुर्गा की पूजा आराधना किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। उद्बोधन के माध्यम से मुख्य अतिथि लक्ष्मी साहू ने कहा सबसे पहले आप सभी को नवरात्रि की ढेर सारी बधाई देती हूं। सभी की परिवार सुख शांति में रहे और अपने-अपने बच्चों को धार्मिक कार्यक्रम दिखाने के लिए साथ में अवश्य लाएं ताकि उनका मन पूजा पाठ में लगा रहे।

अध्यक्षता कर रहे डॉ गंजीर ने कहा नवरात्रि की द्वितीय दिवस पर ब्रह्मचारिणी देवी का पूजा आराधना किया जाता है और जप तप ध्यान साधना करने से मन में शांति मिलती है। परिवार सुख में व्यतीत करता है और शरीर स्वस्थ रहता है। सभी अतिथियों ने उद्बोधन के माध्यम से नवरात्रि की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर बोधराय हिरवानी, केशव रामधनकर, तोमनलाल बनपेला, रमेश कुमार सिन्हा, कामता हिरवानी, तुलाराम साहू, राजेंद्र कुमार साहू, नीलकंठ साहू ,सभी ग्रामों की वरिष्ठ जन उपस्थित थे। मोहारा में कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार सिन्हा ने किया। आभार ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष केशव राम धनकर ने किया।
