DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चित्रांशु को मिला राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

गुरुर। गुरुर नगर के निवासी चित्रांशू साहू पिता कामता प्रसाद साहू का चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2025 के लिए स्वयं सेवक स्तर के लिए हुआ । जिन्हें 24 सितंबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा के कर कमलों से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि पूरे बालोद जिले से केवल एक ही चित्रांशु साहू का चयन हुआ है उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वृक्षारोपण,प्लास्टिक मुक्त अभियान, मतदाता जागरूकता, स्वछता कार्यक्रम में भाग लेकर लगातार अलग-अलग ग्रामों एन एस एस में पहुंच कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। जिसकी कार्य कुशलता के चलते प्रदेश स्तरीय सम्मान किया गया है और इस उपलब्धि पर उनके दादा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टीकाराम साहू ,पिता कामता प्रसाद साहू, माता कुमारी साहू एवं नगर वासियों शुभकामनाएं प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page