DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मड़ियाकट्टा में मनाई गई रजत जयंती, विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

डौंडीलोहारा। डौण्डी लोहारा विकासखण्ड आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में छत्तीसगढ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बताया कि रजत जयंती के उद्देश्य, राज्य के 25 वर्षो के विकास यात्रा की उपलब्धि को जनता तक पहुंचाना, जन गौरव और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना तथा भविष्य के छत्तीसगढ निर्माण में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी वर्ग को सक्रिय रुप से जोड़कर प्रेरित करना है। इसमें महिला सशक्तिकरण पारंपरिक खेलो को प्रोत्साहित, वित्तीय साक्षरता और जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देना भी शामिल है। इस अवसर बच्चों को तिथिवार विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किए । स्पीड रीडिंग पत्रिका समझ के साथ तेज गति से पढ़ने की प्रतियोगिता प्रदर्शनी, विविध प्रकार चित्रकला, पोस्टर बैनर, निबंध लेखन, स्लोगन, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजन ऐलुमनी बैठक, वर्ष 2000 के भूतपूर्व विद्यार्थी के साथ गतिविधियां संस्मरण, क्विज प्रतियोगिता, व्यावसायिक कौशल विकास, राज्य स्तर विगत 25 वर्षो में शिक्षा में हुए व्यापक बदलाव एवं N E P 2020 से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, इतिहास लेखन, शिक्षक दिवस समारोह आयोजन, पुस्तक वाचन दिवस आयोजन किया गया।

इस अवसर शिक्षक दीनदयाल अटल, सुनिल कुमार अलेन्द्र, नारदराम भुआर्य, गांधीराम बघेल, नारायण सिंह कोठारी,भूमिका मोवाड़े उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page