DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

47 लाख के निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

बालोद। गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने ग्राम झीटिया में चबूतरा संधारण कार्य 3 लाख, ग्राम किसना में शेड निर्माण 4.50 लाख, ग्राम टटेंगा शेड निर्माण 2 लाख एवं अहाता निर्माण 5 लाख, ग्राम जेवरतला में सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख, ग्राम सी.बी. नवागांव में सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख, ग्राम पिनकापार में सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख, ग्राम संबलपुर में शेड निर्माण 5 लाख एवं सामुदायिक भवन 5 लाख, ग्राम पीपरखार में शेड निर्माण 5 लाख, ग्राम नाहंदा में शेड निर्माण 2 लाख रुपए के विकास एवं निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। गुंडरदेही विधायक श्री निषाद ने भूमि पूजन करते हुए कहा कि ग्रामीण को मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। गांव का विकास मेरी प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की ग्राम वासियों से संवाद और उनके सुझाव से ही हम विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकसित शिक्षित और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान एकाएक बरसते बादलों के बीच भी ग्राम वासियों की भारी उपस्थिति से स्पष्ट है फिर एक बार कांग्रेस की सरकार आने वाली है।

इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, संजू चौधरी महामंत्री, टुमन साहू जनपद सदस्य, भूपेश नायक जनपद सदस्य, बरसन निषाद, केजूराम सोनबाईर पूर्व जनपद सदस्य ,ललित हिरवानी जोन प्रभारी, एवन साहू, पुरुषोत्तम उर्वश, पुनीत राणा, श्रीमती डोमेश्वरी यादव, तुलाराम, श्रीमती दीप्ति साहू, श्रीमती कृतिका मानिकपुरी, गेंद लाल देवांगन, चंद्रहास चापिरा, डोमन ठाकुर, ईश्वर ठाकुर ,नरेंद्र, तरुण रजक, चंद्रभूषण, फनेश्वर साहू ,टिकम, साधना चौधरी, हरखू राम ठाकुर, रोमन निषाद, माया चंद्राकर, रुपेश सिन्हा, श्याम सिन्हा, सरपंच पंच सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page