DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रसोईया संघ ने शिक्षा मंत्री को बताई अपनी समस्या, मंत्री ने कंधे पर हाथ रख दिलाया भरोसा

बालोद। छत्तीसगढ़ स्कूल मध्याह्न भोजन रसोईया संघ के द्वारा मंगलवार को जिला बालोद में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से मुलाकात किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा जहां शिक्षा मंत्री से विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि 1995 से रसोईया कार्य कर रहे हैं स्कूल में मध्यान भोजन बनाने का मगर आज तक रसोईया को मात्र 2000 रूपया दिया जा रहा है। आज के महंगाई में 60 रूपया दिया जाता है एक दिन का जबकि 6 घंटे स्कूल में काम करते हैं । घर परिवार चलाना बहुत मुश्किल होता है। 50% को 100 दिन के अंदर देने का वादा किया गया था, जो आज तक नहीं दिया गया है। समूह या स्कूल के द्वारा दर्ज़ संख्या के आधार पर कभी भी रसोईया को निकाल दिया जाता है। उन्हें अंशकालिन से पूर्णकालीन किया जाए । इन सभी बातों को शिक्षा मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा में बताया गया और ज्ञापन सौंपा गया है। सभी बातों को सुनने के बाद शिक्षा मंत्री के द्वारा आश्वासन दिया गया है बहुत जल्दी आप लोगों की मांग को पूरा करेंगे।

You cannot copy content of this page