DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोहारडीह में हुआ आदि सेवा पर्व का आयोजन

गुरुर। ग्राम पंचायत बोहारडीह में आदि सेवा पर्व का आयोजन 23 सितंबर को संपन्न हुआ। जिसमें स्वच्छता का शपथ लिया गया स्वस्थ गांव समृद्ध गांव का संकल्प लेकर आदि कर्मयोगी का गठन किया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम बोहारडीह में स्वच्छता अभियान सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बोहारडीह में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में सरपंच राजेन्द्र कुमार साहू एवं स्वच्छता समूह के महिलाओं ने ग्राम की गलियों, सार्वजनिक स्थलों तथा स्कूल परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, गंदगी न फैलाने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूक किया गया।

You cannot copy content of this page