DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षकों का हुआ बिदाई सम्मान समारोह

गुरुर। ग्राम ठेकवाडीह के शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों का बिदाई सम्मान समारोह हुआ । जिसमें शिक्षक वरुण कुमार साहू पदोन्नत होकर मिडिल स्कूल खेरथा एवं विद्यासागर टंडन युक्तिकरण के तहत प्राथमिक शाला भिरई में स्थानांतरण हुआ। दोनों शिक्षक विगत 16 वर्षों तक शाला में सेवाएं दी । अतिथियों के द्वारा उद्बोधन में कहा कि बच्चों को ज्ञान के साथ –साथ संस्कार व अन्य विधाओं का भी सीख दिए। दोनों शिक्षकों का कार्य बहुत ही अनुकरणीय एवं प्रसंशनीय रहा जीवन में गुरुओं का हमेशा सम्मान करना और अच्छे इंसान बनने के लिए बच्चों को अच्छे मार्गो पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त शाला परिवार एवं ग्रामवासियों व बच्चों के द्वारा गुलाल लगाकर पेन , डायरी , शाल, श्री फल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्राथमिक शाला , माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल ठेकवाडीह के समस्त शिक्षक एवं बच्चे तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सभी सदस्य ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page