मुख्य अतिथि राकेश यादव ने कहा: करते रहे आयोजन, करूंगा मदद

गुरुर– गुरुर में रास गरबा समिति के द्वारा नवरात्र के अवसर पर रास गरबा उत्सव का आयोजन शुरू हो गया है । बीती रात को मुख्य अतिथि जन सेवक राकेश यादव द्वारा गरबा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए अतिथियों ने आयोजन की सफलता की कामना की। मुख्य अतिथि राकेश यादव ने आयोजकों सहित गरबा में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माता रानी से प्रार्थना करता हूं कि सुख समृद्धि बनी रहे। बहुत ही सुंदर आयोजन है। भाजपा का जिम्मेदार कार्यकर्ता होने के नाते भरोसा दिलाता हूं कि ऐसे आयोजन के लिए मदद करते रहूंगा। ऐसे आयोजन से माता बहनों को शामिल होने का सौभाग्य मिलता है। वही विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंद्रिका गंजीर ने कहा कि बहुत ही सुंदर आयोजन है। माता रानी की कृपा बनी रहे। माता का आशीर्वाद ही है कि आयोजन कर पा रहे हैं। उन्होंने राकेश यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे विधानसभा चुनाव में विधायक प्रत्याशी थे, भले जीत नहीं पाए लेकिन लगातार जन सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से अन्य अतिथियों के रूप में सौरभ लूनिया, ईशा प्रकाश साहू, कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, प्रदीप साहू, आनंद शर्मा, दिनेश्वरी सिन्हा, सुभद्रा साहू, गणेश्वरी सिन्हा , फागु सिन्हा, राजेश दीवान, ललिता पीमन साहू, गुरुर तहसीलदार हनुमंत श्याम, ताम्रध्वज यादव, गिरधर ठाकुर, चंदू गांधी, ऋषि सिन्हा आदि मौजूद रहे। गरबा कार्यक्रम की एंकरिंग भावना साहू द्वारा किया जा रहा है।
विशेष थीम पर हो रहे हैं आयोजन, लोगों में उत्साह दुगना

ज्ञात हो कि गुरुर में रास गरबा समिति के द्वारा इस बार द्वितीय वर्ष में उमंग और उत्साह के साथ रास गरबा महोत्सव का आयोजन 23 से 30 सितंबर तक कर रहे हैं। आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष हिमांशु ईशा प्रकाश साहू ने बताया कि इस बार लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन का यह द्वितीय वर्ष है। साथ ही इस बार आयोजन को पिछले साल के तुलना में ज्यादा विशेष बनाने के लिए बड़ी तैयारी की गई है। सभी धर्म का सम्मान हो, किसी की भावना को आहत न हो इस तरह से आयोजन किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री शुभारंभ पर आ रहे हैं तो वही समापन पर भी अन्य मंत्रियों और बड़े अतिथियों के आगमन की संभावना है। कलेक्टर द्वारा दी गई गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए हम आयोजन कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए अहम हैं, जिसके लिए सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वालंटियर भी हमारे आयोजन में पूरी मदद करेंगे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की सहायता भी मिलेगी। इस दौरान नशापन करके गरबा स्थल पर आने वाले को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। कोरियोग्राफर ने बताया कि पिछले साल बेसिक सिखाए गए थे इस बार एडवांस स्टेप सिखाए गए हैं। इससे आयोजन में और भी रौनकता देखने को मिलेगी। आखिरी दिन विजेता गरबा नृत्य करने वाले पुरुष और महिला को अलग-अलग गोल्ड रिंग का इनाम दिया जाएगा। प्रतिदिन अलग-अलग वेशभूषा में अलग-अलग थीम के साथ गरबा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे नवरात्र होने वाले आयोजन के लिए अलग-अलग दिन के हिसाब से थीम तय किए गए हैं । जिसमें 23 सितंबर को गुजराती वेशभूषा में गरबा हुई। इसी तरह 24 को देशभक्ति के रंग, 25 को वृंदावन की होली, 26 को गुजराती वेशभूषा, 27 को महादेव की बारात हॉरर थीम, 28 को हमर छत्तीसगढ़ हमर गौरव, 29 को हम सब हिंदुस्तानी ऑल स्टेट थीम, 30 सितंबर को गुजराती वेशभूषा के साथ गरबा नृत्य किया जाएगा। वहीं आयोजन के लिए ड्रेस कोड भी तय किए गए हैं ।आयोजन में कोई भी टॉप जींस या पश्चिमी सभ्यता के वेशभूषा की अनुमति नहीं है। पारंपरिक वेशभूषा में ही लोगों को गरबा में भाग लेना होगा।
लकी ड्रॉ निकाल कर दे रहे हैं इनाम

सिद्धि मोबाइल और शुभम वस्त्रालय के द्वारा लकी ड्रा के द्वारा प्रतिदिन इनाम दिया जा रहा है रास गरबा में पूरे 9 दिन तक कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों को फ्री गिफ्ट दिया जा रहा है। सिर्फ अपना नाम पता लिखकर एक डिब्बे में डालना है फिर जो भी अतिथि आएंगे वह उन लोगों का नाम पुकारेंगे और फिर उनको सिद्धि मोबाइल शुभम वस्त्रालय के द्वारा इनाम दिया जाएगा।
