DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा मनाया गया नवरात्रि पर्व, माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना और की गई माता सेवा

रायपुर। संपूर्ण जगत में दोनों नवरात्रि की धूम, माँ महामाया जगदंबिका की सेवा भक्ति और जसगीत की बहार रहती हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा बहुत ही मनोयोग से माँ की पूजा अर्चना की गई। साथ ही विभिन्न जसगीत मंडली द्वारा अति सुंदर कर्णप्रिय भजन ,जस की सेवा की गई। इस आयोजन में सभी भक्त बहुत ही भक्ति भाव से इसका आनंद लिए।कार्यक्रम की शुरुआत में 9 दिनों तक माँ के अलग अलग नाम की महिमा और इससे मिलने वाली ऊर्जा के प्रभाव पर प्रदेश अध्यक्ष भारती शर्मा द्वारा प्रकाश डाला गया। निशा तिवारी द्वारा सभी को सुहाग श्रृंगार सामग्री दी गई। अंत में भोग प्रसादी का आयोजन प्रीति, बिनु, शजिंता, रत्ना, प्रियंका, पप्पी, अर्चना द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। इस आयोजन में सभी सम्माननीय पदाधिकारी और सहयोगियों की बहुतायत संख्या में उपस्थिति रही। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला द्वारा दी गई।

You cannot copy content of this page