DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा ज. स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज सांकरा में 24 सितंबर बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य एम एल गौतम द्वारा व्यक्तित्व विकास एवं अनुशासन पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ व्याख्याता टी आर ठाकुर द्वारा अपने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े तथ्यों के बारे में एवं जन जागरूकता अभियान से अवगत कराया गया। वरिष्ठ व्याख्याता जी आर देशमुख द्वारा स्वामी विवेकानन्द के चरितार्थ पर जानकारी प्रदान की। स्वयंसेवक गोपेश्वर देशमुख द्वारा रासेयो का अर्थ एवं उद्देश्य, आकांक्षा यादव सिद्धांत वाक्य एवं थीम , धनेश्वरी द्वारा बैज एवं टिकेन्द्र द्वारा प्रतीक चिन्ह के बारे में बताकर अपना अपना परिचय बताया। सामूहिक सरस्वती वंदना शिवानी नेताम एवं साथी, प्रेरणा गीत होंगे कामयाब दामिनी एवं साथी, युवा गीत नौजवान आओ रे होमेन्द्र एवं साथी द्वारा प्रस्तुत किया गया। दलनायक धनंजय कुमार एवं दलनायिका दामिनी सहित 80 स्वयंसेवक तथा शाला स्टाफ से अजय शर्मा, अमित श्रीवास्तव, एच एल जोशी, सी पी साहू, विवेक धुर्वे, सूर्यकांत साहू, ललिता शोरी, संगीता देशमुख, दुर्गा सिन्हा, कल्पना असवारी, लोकेश यादव, ओमकार साहू सहित उपस्थित होकर स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया।


कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी के व्याख्याता आई एल लेंडिया द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी खिलेश कुमार गंगासागर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर बताया कि संगठन में शक्ति है और यह व्यक्तित्व विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान होता है।

You cannot copy content of this page