DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय आयुर्वेद औषधालय बिरेतरा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता अभियान का हुआ सफल आयोजन

बालोद। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी, बालोद के मार्गदर्शन में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत आयुष ग्राम बिरेतरा में शासकीय आयुर्वेद औषधालय, बिरेतरा के आयुर्वेद चिकित्सा दल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के पश्चात ग्राम पंचायत बिरेतरा के भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष करहीभदर श्री धर्मेंद्र साहू, ग्राम प्रमुख श्री अरुण साहू, श्री विजय साहू एवं श्री सुखित राम साहू के कर कमलों द्वारा किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. संजय चंद्रवंशी (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) के नेतृत्व में डॉ. पूर्णिमा नायक, आयुर्वेद फार्मासिस्ट श्री दुलार दास, पीटीएस श्रीमती सेवंती यादव, एनएमबी श्री रावटे एवं आरएचओ श्री प्रमोद हिरवानी की उपस्थिति एवं सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस निःशुल्क शिविर में कुल 103 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, जिनमें- 103 मरीजों का रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) परीक्षण, 85 मरीजों का मधुमेह (ब्लड शुगर) परीक्षण,79 रोगियों का रक्त परीक्षण किया गया तथा रोगानुसार नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। मरीजों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार आहार-विहार की सलाह भी दी गई और सभी को आयुर्वेदिक काढ़ा सेवन हेतु उपलब्ध कराया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को संक्रामक रोगों से बचाव, दैनिक दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के पालन, तथा स्थानीय औषधीय पौधों जैसे – वासा, नीम, तुलसी, गिलोय, अर्जुन, अदरक आदि के उपयोग एवं लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनजागरूकता हेतु संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। यह कार्यक्रम ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं आयुर्वेद पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

You cannot copy content of this page