राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर यशवंत टंडन ने दिलाई जिले और प्रदेश को पहचान



स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से युवाओं में व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण विकास करने का मंच प्रदान करता है राष्ट्रीय सेवा योजना – राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन

अर्जुन्दा:– भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी की जन्मशताब्दी वर्ष में 24 सितंबर 1969 को शुरू की गई जिसमें युवाओं के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श मानते हैं यह राष्ट्रीय सेवा योजना का 56 वां स्थापना दिवस है। सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत देश के विभिन्न 37 विश्व विश्वविद्यालय में किया गया। शुरुआती दौर में लगभग 40000 स्वयंसेवकों को शामिल किया गया। वर्तमान में पूरे भारत देश में 2600000 लाख से अधिक स्वयंसेवक एन. एस. एस से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लगभग 100000 लाख 6 हजार स्वयंसेवक जुड़े हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना के 56 वां स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरुस्कृत श्रेष्ठ स्वयं सेवक यशवंत कुमार टंडन ने बताया कि जीवन प्रबंधन से मिलती है सफलता श्रम धैर्य अभाव में जीवन की कल्पना नेतृत्व शैली दिनचर्या शैक्षिक वातावरण विविधता में एकता के भाव को समृद्ध कर राष्ट्र सर्वप्रथम के भाव को सजाते हुए अनुशासन के छांव में तप कर अपने जीवन का लक्ष्य हासिल करने के लिए सदैव सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए यह सभी जीवन प्रबंधन की बातें और विविध गुण निर्माण करने के कार्यक्रम के फल स्वरुप ही व्यक्ति को जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंच जाता है।
उम्मीद विश्वास दिन संकल्प हौसला चाहत नेतृत्व गुण कला सब मिलता है यह एनएसएस की दुनिया है दोस्तों यहां जमीन पर बैठकर आसमान मिलता है।

पिछले 6 वर्ष से एन एस एस से जुड़कर कार्य कर रहे हैं यशवंत अब तक यह उपलब्धि उनके नाम में

आदर्श शासकीय भारती उच्चस्तर माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा में यशवंत विद्यालय स्तर से ही कक्षा 11वी और 12 वी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रहें हैं। और विद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय सेवा योजना में 2 वर्षों में 240 घण्टे की सेवा कार्य कर ए प्रमाणपत्र हासिल कर चुके हैं।
वहीं स्नातक की शिक्षा के लिए 2021 में शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में कक्षा बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया और महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से जुड़कर तीन सात दिवसीय विशेष शिविर में हिस्सा ले चुके हैं। और शिविर नायक के रूप में शिविर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अब तक राष्ट्रीय सेवा योजना में यशवंत की उपलब्धियां

  1. तीन सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लिया।
  2. राष्ट्रीय एकता शिविर बर्दवान विश्वविद्यालय बर्दवान पश्चिम बंगाल 2023
  3. छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित। 2023
  4. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित। 2021
  5. जिला स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित।2020
  6. विश्व रिकॉर्ड धारक (वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर)
  7. नेशनल सोशल आइकन अवार्ड 2025
  8. कैंपस एंबेसडर मतदान जागरूकता विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव।
  9. राष्ट्रीय सेवा योजना में ए, बी, एवं सी प्रमाण पत्र धारक‌।

वहीं महाविद्यालय के स्वयंसेविका पूजा कुंभकार और स्वयंसेवक दानेश्वर सिन्हा ने भी राज्य स्तरीय शिविर में महाविद्यालय और जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

समाजसेवा के विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान में रही भूमिका

राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान कार्यक्रम में भूमिका रही जिसमें प्रमुख रूप से स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, मतदान जागरूकता अभियान, एड्स जागरूकता अभियान, नेत्रदान, रक्तदान जागरूकता एवं रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर, दंत चिकित्सा एवं नेत्र प्रशिक्षण शिविर, रक्त परीक्षण हीमोग्लोबिन सिकल सेल परीक्षण शिविर, प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, साइबर क्राइम जागरूकता, सड़क सुरक्षा अभियान, महावारी स्वच्छता अभियान, तंबाकू निषेध जागरूकता, कोरोना वैक्सीन जागरूकता अभियान, गुड टच बैड टच यूनिसेफ, पोषण आहार कोरोना महामारी जागरूकता अभियान, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कॉविड-19 के दौरान मोहल्ला क्लास एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार जैसे अनेकों सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका रही। बालोद जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक श्रीमती डॉ लीना साहू, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय शुक्ला, राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक व वरिष्ठ स्वयंसेवक कौशल गजेंद्र, प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता वरिष्ठ स्वयंसेवक राकेश कुंभकार, दानेश्वर सिन्हा, सुदर्शन साहू का विरोध मार्गदर्शन और योगदान रहा।

You cannot copy content of this page