DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस व शपथ ग्रहण समारोह 25 सितंबर को, सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक ओ.पी देवांगन होंगे शामिल

अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के 56 वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में 25 सितंबर को मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ लीना साहू जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला बालोद होंगे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता करेंगी।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ओ.पी देवांगन सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक, श्री किशोर कुमार टंडन कार्यक्रम अधिकारी रासेयो उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक व वरिष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने दी है।

You cannot copy content of this page