DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जूनियर रेडक्रास ने की गंगा मैया मंदिर में स्वच्छता सेवा, शिक्षा मंत्री का भी किया विशेष अभिनंदन

बालोद। सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा है, को चरितार्थ करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के जूनियर्स द्वारा जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान का आयोजन गंगा मैया मंदिर झलमला बालोद में मंगलवार को किया गया। बालोद जिला रेडक्रॉस बालोद के चेयरमेन डॉ प्रदीप जैन ने बताया 17 से 2 अक्टूबर के बीच सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है । जिसके तहत गंगा मैया प्रांगण में जिले भर के डेढ़ सौ वालेंटियर ने गंगा मैय्या मंदिर परिसर की साफ सफाई कर दुकानदारो को आसपास स्वच्छता रखने की अपील की। जिले से आए सभी बच्चों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण दिया गया। उसके पश्चात तोमन साहू राज्य चेयरमेन रेडक्रास के अगुवानी में बालोद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आए शिक्षा मंत्री जी का स्वागत गंगा मैय्या प्रांगण में किया गया।

रेडक्रास की बालिकाओं ने मार्चिंग करते हुए मंत्री जी को मंदिर के मुख्य दरवाजे तक सम्मान के साथ लेकर आएं । जहां पर रेडक्रास के चेयरमेन डॉ प्रदीप जैन,वाइस चेयरमैन कमला वर्मा, कोषाध्यक्ष रूप नारायण देशमुख,श्रीमती मोहिनी यादव बीईओ बालोद, चन्द्रशेखर पवार जिला संगठक, रोहित देशमुख, झग्गर देवांगन, रमेश हिरवानी, सीमा सुशील जामवन्ते, गायत्री साहू ,कादम्बिनी यादव, हुमेश साहू,अभय साहू, नरेंद्र यादव,मनमोहन धाकड़, शिवेंद्र बहादुर, रौशनी साहू ,राजेश वर्मा, श्री तारम,हंसा सुखदेवे, हेमन्त साहू ,चन्द्रलेखा ठाकुर, एच के साहू, जितेंद्र गजेन्द्र, अश्वन बारले, संजय बंजारे, प्रबंध समिति एवं आजीवन सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला रेडक्रास के चेयरमैन ने बालोद जिले की गतिविधियों से मंत्री को अवगत कराया।

You cannot copy content of this page