DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरहीपारा स्कूल में स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने मनाया हाथ धुलाई दिवस

बालोद। शा.प्रा.शाला-बरहीपारा, संकुल -बरही विकास खंड एवं जिला -बालोद में छत्तीसगढ़ रजत जयंती स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने शाला में बच्चों के साथ हाथ धुलाई दिवस मनाया। शिक्षिका पुष्पलता साहू ने नाखुन,बाल, कपड़े एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती उषा संतोष एवं RHO श्री डोमेन्द्र कुमार साहू ने हाथ धुलाई के छः चरणों को धोकर बताया एवं हाथ धुलाई के महत्व पर प्रकाश डाला। मितानिन हेमिन ठाकुर ने भी बच्चों एवं ग्रामीणों को हाथ धुलाई के तरीके एवं कब-कब साबुन से हाथ धोना चाहिए के बारे में बताई। इसअभियान का उद्देश्य-बच्चो एवं पालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, भोजन से पहले एवं शौच से आने के बाद साबुन से हाथ धोना तथा बीमारी एवं संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई को अपनाने का संदेश देना है। इस स्वच्छता कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चे, शिक्षिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता,RHO सर, मितानिन, पालकों एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page