बालोद- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष छात्र-छात्राओं के लिए बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद में विकासखंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सहयोग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर के सौजन्य से किया गया। विभिन्न विज्ञान प्रतियोगिताओं विज्ञान प्रदर्शनी ,क्विज , प्रोजेक्ट, विज्ञान नाटिका का विषय सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा ,उभरती प्रौद्योगिकी, मनोरंजनात्मक गणित मॉडल, स्वास्थ्य और स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रबंधन पर आधारित था।

प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा एवं क्षमता को प्रोत्साहित करना है ताकि उन्हें नवाचार एवं सृजनात्मक वातावरण का लाभ मिल सके। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहिनी यादव ने कहा कि विज्ञान को समझने की दक्षता प्रयोग कार्यों से ही संभव है । उसके अनुप्रयोग,सिद्धांत को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया जा सकता है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद के छात्र छात्राओं ने विज्ञान सेमिनार प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना में लीना साहू एवं जिज्ञासा देवांगन, विज्ञान मॉडल में कृतिका साहू स्मार्ट एग्रीकल्चर ,मुस्कान साहू स्मार्ट प्लास्टिक सॉल्यूशन, डॉली साहू लाइ फाइ टेक , मयंक सोनी स्मार्ट व्हीलचेयर ,हर्ष यादव ईएमपी, निखिल साहू डेंटल मेलोडी बॉक्स, यशदीप सिंह स्मार्ट टॉयलेट फ्लश ,देव कुमार साहू वॉटर प्यूरीफायर सिस्टम तथा विज्ञान नाटिका में तुषार गांवरे ,भीष्म यादव, डिमेश्वर, वेदव्यास ,प्रियांशी, हासिनी, खुशबू ,कुसुम लता, व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में ताम्रध्वज, टीम प्रोजेक्ट में आदर्श यादव एवं तुषार ,विज्ञान क्लब में पामेंद्र कुमार, पेमेश्वर, डिंपल, बरखा प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मॉडल में हरित ऊर्जा का प्रदर्शन झलमला के छात्र गेशु ने किया। प्रश्न मंच में शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाररास की छात्रा डिलेश्वरी ,भूमिका प्रथम तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बालोद की छात्रा ईशा कुर्रे ,तारिणी द्वितीय स्थान पर रहे। उक्त प्रतियोगिता का संचालन पंकज सोनी, अर्चना साहू ,कुमुदिनी साहू एवं नीलम पांडे ने किया।
