DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षकों की मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को सौंपा मांग पत्र

पूर्व सेवा गणना , 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन, क्रमोन्नत वेतन, लंबित प्राचार्य सहित सभी पदोन्नति, टेट के विषय आदि विषयों पर सौंपा ज्ञापन

बालोद। शिक्षक एलबी संवर्ग के शिक्षकों की वर्षो से लंबित समस्याओं को सामने रखते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से सीटी मार्ट बालोद में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने पूर्व सेवा गणना करते हुए पेंशन देने, केंद्र के समान 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन का प्रावधान करने, हाई कोर्ट के डबल बैंच के निर्णय अनुसार क्रमोन्नति के लिए जनरल आर्डर करने, ई संवर्ग के प्राचार्य पोस्टिंग के लिए पहल करने, सभी संवर्ग के पदोन्नति के 28 हजार पदों पर पदोन्नति करने, लंबे अनुभव के आधार पर शिक्षक संवर्ग को टेट से मुक्त रखने आदि पर मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मांगो पर सकारात्मक चर्चा करते हुए उचित निराकरण का भरोसा दिया है, उन्होंने कहा है कि ई संवर्ग के प्राचार्य के पदों की पूर्ति इसी माह होगी। संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन मे पेंशन निर्धारण हेतु सेवा अवधि की गणना संविलियन दिनांक 1 जुलाई 2018 से करने के कारण 2028 के पूर्व सेवानिवृत होने वाले एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, अतः पूर्व सेवा (प्रथम नियुक्ति) अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एल बी संवर्ग के लिए पुरानी पेंशन करने, भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन के आदेश के समान छत्तीसगढ़ में भी 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान करने,उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय जनरल आर्डर जारी करने, ई संवर्ग के प्राचार्य पदोन्नति का पोस्टिंग शीघ्र हो इसके लिए माननीय उच्च न्यायालय सिंगल बैंच के सुरक्षित निर्णय पर उचित पहल करने,प्राचार्य के वर्तमान में रिक्त सभी पदों के आधार पर पदोन्नति देने, व्याख्याता, पूर्व मा., प्राथमिक प्रधान पाठक व शिक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नति हेतु निर्देश जारी करने, टेट उत्तीर्ण करने के संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित निर्णय के अनुक्रम में शिक्षकों के लंबे अनुभव के आधार पर शिक्षकों को टेट से मुक्त रखने का निर्णय लेने, व्याख्याता पदोन्नति में बीएड/ डीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को समान लाभ देने, सीजीपीएफ में जमा राशि से आंशिक अंतिम विकर्षण (पार्टफाइनल) व अस्थायी अग्रिम (Temporary advances ) आहरण की सुविधा देने व संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि द्वारा छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि लेखा विवरण में एरियर की राशि को जमा में काउंट नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण अंत शेष में कम राशि जमा दिखा रहा है। छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि लेखा विवरण में एरियर की राशि को भी काउंट करने का ज्ञापन सौंपा गया।प्राचार्य पदोन्नति पर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया व पूर्व सेवा गणना, पेंशन, क्रमोन्नति पर भी सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
शिक्षा मंत्री से मुलाकात करने वालों में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, जिला उपाध्यक्ष शिव शांडिल्य, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार, महामंत्री शेषलाल साहू, तुकाराम साहू, लेखराम साहू, राजेन्द्र देशमुख ब्लॉक अध्यक्ष गुंडरदेही, मधुमाला कौशल प्रांतीय महिला मोर्चा, मुन्ना लाल गौतम, घनाराम देशमुख, चैलेंद्र साहू, वंदना शर्मा, अरविंद यदु, भूपेंद्र पटेल, सत्यवान पिपरिया आदि शामिल थे।

You cannot copy content of this page