DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गंगा मइया मंदिर में विधायक ने टेका माथा, की क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना

बालोद। शारदीय नवरात्रि की द्वितीय दिवस के अवसर पर संजारी बालोद के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने, गंगा मइया की दर्शन पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि माता रानी का आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव ,जिला पंचायत सदस्य गुलशन चन्द्राकर, युवा नेता सुमित राजपूत उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page