DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला कमांडो देगी नवरात्रि में जागरूकता के नौ संदेश

बालोद। जिले की सर्व महिला कमांडो द्वारा नवरात्रि को खास बनाने के लिए 9 दिनों में जागरूकता के नौ संदेश देने का अभियान शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर किए जा रहे इस अभियान में महिला कमांडो ने जागरूकता के विभिन्न विषयों को शामिल किया है। जिसमें प्रमुख रूप से साइबर क्राइम के प्रति आगाह करना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना, हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना आदि बातें शामिल किए हैं। पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि विगत दिनों गुण्डरदेही में आयोजित जिला स्तरीय मासिक बैठक में सभी गांव की महिला कमांडो को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए थे कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न छोटे-छोटे आयोजन करने हैं। नवरात्रि को भी खास बनाना है।

इस मौके पर सिंगारपुर डौंडीलोहारा ब्लॉक की महिला कमांडो से शुरुआत करते हुए नवरात्रि पर नौ संदेश के साथ जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। जिसमें महिला कमांडो लोगों को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव की शुभकामनाएं देने के साथ संदेश दे रही है कि नशा पान मत करना पूरा घर परिवार बर्बाद हो जाता है, हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाना घर में सब आपका रास्ता देख रहे हैं, लालच में मत आना नहीं तो पछताते रह जाओगे, मोबाइल का उपयोग सही समय करना, माता-पिता बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखना, किसी भी अप्रिय घटना की सूचना बिना विलंब के पुलिस को देना, हम पेड़ के हैं और पेड़ हमारे हैं इसे सुरक्षित और जीवित रखना हमारा कर्तव्य है, मुझे गर्व है कि मैं महिला कमांडो हूं, इस प्रकार से मैं सेवा देती रहूंगी ताकि मेरा गांव नशा मुक्त, अपराध मुक्त बन सके, यह प्रयास करते रहूंगी।

You cannot copy content of this page