DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में आज से होगा रास गरबा का भव्य शुभारंभ, इस बार विशेष थीम पर हो रहे हैं आयोजन, शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

गुरुर- गुरुर में रास गरबा समिति के द्वारा इस बार द्वितीय वर्ष में उमंग और उत्साह के साथ रास गरबा महोत्सव का आयोजन 23 से 30 सितंबर तक कर रहे हैं। इसके शुभारंभ अवसर पर 23 सितंबर को राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का मुख्य अतिथि के तौर पर आगमन प्रस्तावित है । आयोजन की भव्य तैयारी में रास गरबा समिति जुटी हुई है ।अन्य अतिथियों के रूप में आयोजन में कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, इशा प्रकाश साहू, गुरुर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, टुकेश्वर पांडे, खेमलाल देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संजय साहू भी मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष हिमांशु ईशा प्रकाश साहू ने बताया कि इस बार लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन का यह द्वितीय वर्ष है। साथ ही इस बार आयोजन को पिछले साल के तुलना में ज्यादा विशेष बनाने के लिए बड़ी तैयारी की गई है। सभी धर्म का सम्मान हो, किसी की भावना को आहत न हो इस तरह से आयोजन किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री शुभारंभ पर आ रहे हैं तो वही समापन पर भी अन्य मंत्रियों और बड़े अतिथियों के आगमन की संभावना है। कलेक्टर द्वारा दी गई गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए हम आयोजन कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए अहम हैं, जिसके लिए सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं । साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वालंटियर भी हमारे आयोजन में पूरी मदद करेंगे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की सहायता भी मिलेगी। इस दौरान नशापन करके गरबा स्थल पर आने वाले को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।

कोरियोग्राफर ने बताया कि पिछले साल बेसिक सिखाए गए थे इस बार एडवांस स्टेप सिखाए गए हैं। इससे आयोजन में और भी रौनकता देखने को मिलेगी। आयोजन समिति के सदस्य अमित झा ने बताया कि इस साल और ज्यादा उमंग है ।गांव से भी लोग गरबा सीखने के लिए आए थे लोगों में विशेष उत्साह है। आखिरी दिन विजेता गरबा नृत्य करने वाले पुरुष और महिला को अलग-अलग गोल्ड रिंग का इनाम दिया जाएगा। प्रतिदिन अलग-अलग वेशभूषा में अलग-अलग थीम के साथ गरबा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे नवरात्र होने वाले आयोजन के लिए अलग-अलग दिन के हिसाब से थीम तय किए गए हैं । जिसमें 23 सितंबर को गुजराती वेशभूषा, 24 को देशभक्ति के रंग, 25 को वृंदावन की होली, 26 को गुजराती वेशभूषा, 27 को महादेव की बारात हॉरर थीम, 28 को हमर छत्तीसगढ़ हमर गौरव, 29 को हम सब हिंदुस्तानी ऑल स्टेट थीम, 30 सितंबर को गुजराती वेशभूषा के साथ गरबा नृत्य किया जाएगा। वहीं आयोजन के लिए ड्रेस कोड भी तय किए गए हैं ।आयोजन में कोई भी टॉप जींस या पश्चिमी सभ्यता के वेशभूषा की अनुमति नहीं है। पारंपरिक वेशभूषा में ही लोगों को गरबा में भाग लेना होगा।

You cannot copy content of this page