DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कहानी नमक हरामी की ,देखे कैसे मालिक के ऑटो पार्ट्स के सामान चुराकर यह पांचो कर्मचारी कर रहे थे खुद की ऑटो दुकान खोलने की तैयारी, गांव में चोरी का सामान से ही बना लेते थे गाड़ी 3 लाख में 80 हजार का सामान नहीं मिला, इधर-उधर बेच चुके थे आरोपी, पढ़िए अनसुनी क्राइम रिपोर्ट

बालोद। नया बस स्टैंड के पास संचालित परमेश्वरी मोटर्स में हुए तीन लाख के ऑटो पार्ट्स सामानों की चोरी के मामले में वहां काम करने वाले पांचों कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार करके शुक्रवार को रिमांड पर जेल भेजा। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ व जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई। हम आपको वह जानकारियां दे रहे हैं जो आपको को कहीं पढ़ने को नहीं मिलेगी। दरअसल में पकड़े गए आरोपियों का मकसद अपने मालिक को देखकर खुद की ऑटो रिपेयरिंग सेंटर, पार्ट्स दुकान खोलने का ख्वाब था और इसके लिए वहां काम करते करते कर्मचारी नमक हरामी पर उतर आए और अपने ही मालिक के दुकान के सामान चोरी करने लग गए। पुलिस जब एक एक करके सभी के घरों में पहुंची तो देखकर हैरान रह गई कि कुछ तो अपने कमरे में इतने सामान छिपा रखे थे जितना गांव के ऑटो पार्ट्स या ऑटो रिपेयरिंग सेंटर तक में नहीं होता। 50,000 से अधिक माल घरों में रखे गए थे। लगभग 3 लाख के सामानों की चोरी हुई थी। पर बरामदगी 2 लाख 20 हजार तक की हो पाई। लगभग 80000 का सामान कर्मचारी बेच चुके हैं या इधर-उधर खपा चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करते थे और जो ग्राहक आते थे उन्हें चोरी का माल ही उनके गाड़ियों में लगा देते थे। और पैसे ले लेते थे। ग्राहकों को बताते थे कि यह सामान हम खरीद कर लाए हैं। इसका पैसा हम दुकान में देंगे। क्योंकि सभी कर्मचारी वहां काम करते थे और मैकेनिक का काम भी धीरे-धीरे सीख गए थे। इसलिए लोग उन पर भरोसा करके चोरी का माल ही अपनी गाड़ी में लगवा देते थे। कुछ कर्मचारियों द्वारा कुछ महीने बाद ऑटो सेंटर खोलने की तैयारी थी। इसलिए एक-एक करके माल को जमा करते जा रहे थे।  यह भी बात सामने आई कि पहले जो कर्मचारी वहां काम करते थे वह छोटे-छोटे सामानों की चोरी करते थे। फिर उन लोगों ने काम छोड़ दिया। लेकिन इस दौरान यह कर्मचारी भी नए-नए काम पर लगे हुए थे और पुराने कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली सामान की हेराफेरी के तरीके को जानते थे। उन कर्मचारियों के छोड़ने के बाद इन नए कर्मचारियों ने भी वही रवैया शुरू कर दिया और मालिक के माल की चोरी करने लगे। धीरे धीरे सही लेकिन इन लोगों ने लाखों का माल जमा कर लिया। पर , कितना भी गलत काम कर ले वह छुपता नहीं, सच सामने आता ही है। आखिर ऐसा ही हुआ। एक दिन इनकी चोरी पकड़ी गई। रात को सामान को दुकान के पीछे फेंक कर घर जाते समय उठाके ले जाते थे। चोरी करने ये लोग सामान तो फेंके थे पर उसे उठा नहीं पाए थे। इस दौरान वहां के कार्यरत एक ईमानदार कर्मचारी की नजर उन सामानों पर पड़ गई। उसने मालिक को जानकारी दी। दुकानदार को पूरा संदेह हो गया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया। अब तक वे भरोसा करते थे लेकिन यहां उनके साथ विश्वासघात हुआ। तो उन्होंने कैमरे के फुटेज देखे। जिसमें कर्मचारी चोरी करते नजर आ गए। फिर क्या था आरोप से घिरे आरोपियों ने चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। अलग-अलग घरों से अलग-अलग जगह से चोरी का माल बरामद हुआ और इस अलग तरह की चोरी का खुलासा। शुक्रवार को बालोद  पुलिस ने उन्हें रिमांड पर जेल भेजा।

ये कर्मचारी निकले चोर, देखिये किससे कितना माल हुआ बरामद  

शुभम साहू पिता विजय कुमार साहू उम्र 27 साल ग्राम चिल्हाटी कला थाना डौण्डी लोहारा के पास से कुल 90 नग मो.सा. पार्टस कीमती 56,579,. मुकेश कुमार साहू पिता नहर सिंह साहू उम्र 40 साल ग्राम चिल्हाटी खूर्द थाना डौण्डी लोहारा के कब्जे से कुल 47 नग पार्टस कीमती 77,894, टोमेष्वर साहू पिता ठाकुर राम साहू उम्र 21 साल ग्राम मनौद थाना बालोद के कब्जे से कुल 64 नग पार्टस कीमती 59,533 रू., राजेश उर्फ हिमांशु निषाद पिता हेमलाल निषाद उम्र 27 साल ग्राम ओरमा थाना बालोद के कब्जे से 24 नग पार्टस कीमती 22,993, चन्द्रशेखर पिता रामकुमार ठाकुर उम्र 21 साल ग्राम औंराभाटा थाना बालोद के कब्जे से 07 नग पार्टस कीमती 3,553 रू का बरामद किया गया। इस प्रकार सभी आरोपियों से कुल कीमती 2,20,552 रू का मो.सा. पार्टस बरामद किया गया है।

इनकी रही चोरों को पकड़ने में भूमिका

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश सिन्हा को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देषन में थाना प्रभारी बालोद जी.एस.ठाकुर के नेतृत्व में चोरी के आरोपी के पतासाजी हेतु हमराह स्टाॅफ के साथ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस बड़ी चोरी में आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं उससे चोरी का सामान बरामद करने में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक जी.एस.ठाकुर, उप निरीक्षक षिषिर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक भोपसिंह साहू, आरक्षक योगेष सिन्हा, आरक्षक पुरूषोत्तम यादव, आरक्षक मनोज कुमार चन्द्रा, आरक्षक चुरेन्द्र कुर्रे की महत्व पूर्ण भूमिका रही है।   

You cannot copy content of this page