DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरहीपारा स्कूल में सामुदायिक सहभागिता से ग्रामीणों ने किया सफाई

बालोद-शा.प्रा.शाला-बरहीपारा, संकुल -बरही में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता से ग्रामीणजन ,स्कूली बच्चे एवं शिक्षिकाओं ने मिलकर शाला के कमरे,भोजन कक्ष एवं शाला प्रांगण की साफ-सफाई किया और लोगों को स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया। शिक्षिका पुष्पलता साहू ने सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला एवं शिक्षाविद हेमिन ठाकुर ने भी बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छोटे से गांव की महिलाएं अपने बच्चों की भविष्य संवारने के लिए शिक्षिका के साथ सहयोग प्रदान कर रही हैं। इस स्वच्छता कार्यक्रम में श्रीमती पूर्णिमा सलाम, श्रीमती मीना सलाम, श्रीमती दुलेश्वरी कुंजाम, श्रीमती अलसो बाई कुंजाम, श्रीमती खुलेश्वरी कुंजाम, श्रीमती ट्विंकल कुंजाम, श्रीमती सविता कुंजाम एवं श्रीमती हेमिन ठाकुर ने शाला की साफ-सफाई में श्रम कर सहयोग प्रदान किया।

You cannot copy content of this page