बालोद/गुरुर– श्री कबीर आश्रम करहीभदर में संत श्री गुरु भूषण साहेब के संरक्षण में पांच दिवसीय ज्ञान ध्यान शिविर का आयोजन 22 से 26 सितंबर तक किया जा रहा है। जिसके तहत प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक ध्यान एवं विचार, दोपहर 3:30 से 5:00 तक ध्यान एवं सत्संग, रात्रि 8 से 9:30 बजे तक ध्यान एवं आत्मा अनुभूति कार्यक्रम होते हैं। जीवन की भाग दौड़ और तनाव से मुक्ति तथा मन की शांति के लिए ध्यान को सीखे, समझे और जीवन में उतारे इस अपील के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। आश्रम के संत सुशांत साहेब, देवेंद्र साहेब ने बताया कि ध्यान के कई लाभ है जैसे तनाव मुक्ति, किसी भी कार्य में निश्चित सफलता, उच्च रक्तचाप में सुधार, चिड़चिड़ापन से मुक्ति, एकाग्रता, परम शांति आदि। उन्होंने इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ लेने की अपील की है।
ज्योत से ज्योत जलाते चलो गीत के साथ हुआ शुभारंभ

22 सितंबर को दीप प्रचलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें
कबीर आश्रम सूरत से पधारे पूज्य गुरु भूषण साहेब जी ने मुख्य दीप जला कर इस शिविर का श्री गणेश किया। इसके पश्चात कबीर आश्रम के व्यवस्थापक श्री सुशांत साहेब, संत श्री देवेन्द्र साहेब, संत श्री दिनेंद्र साहेब , साध्वी विजयलक्ष्मी दुर्ग, साध्वी उपासना , मनहरण साहू, परमेश्वर दास वैधव रायपुर, श्रीमती सकुन, श्रीमती माधुरी, श्रीमती दीपा साहू सहित लगभग 100 साधको की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किया गया। सभी साधकों ने ज्योति से ज्योति जलाते चलो गीत के साथ भाव पूर्ण ज्ञान ज्योति का आह्वान किया। यह कार्यक्रम 26 सितम्बर सदगुरु रामसूरत साहेब एवं सद्गुरु अभिलाष साहेब की पुण्य स्मृति में रखा गया है।
