DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

व्याख्याता विवेक धुर्वे को मिला राज्य स्तरीय गुरु रत्न सम्मान

बालोद। उपासना फाउंडेशन द्वारा गोंडवाना भवन, सिविल लाइन दुर्ग में राज्य स्तरीय गुरु रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अलका बाघमार, महापौर नगर पालिका निगम दुर्ग उपस्थित रहीं। इसी क्रम में सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता शिक्षाश्री विवेक धुर्वे को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपासना फाउंडेशन के चेयरमैन श्री सुबीर सेन ने कहा – “शिक्षा के क्षेत्र में विवेक धुर्वे का कार्य अत्यंत उत्कृष्ट और सराहनीय है। इन्हें सम्मानित करते हुए हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।” समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, गुरुजन और समाजसेवी उपस्थित थे। अन्य अतिथियों में नीलकंठ गढ़े , सदस्य वन मंडल छः ग शासन, कैलाश बरमेचा , वरिष्ठ उद्योगपति , शिल्पी सोनवानी प्रधान, अधिवक्ता, हाई कोर्ट, जितेन्द्र हसवानी , अध्यक्ष ह्यूमन राईट ऑर्गेनाईजेशन, दुर्ग, डॉ. सूफी जे. रुमी , उपाध्यक्ष ह्यूमन राईट ऑर्गेनाईजेशन, दुर्ग मौजूद थे।

You cannot copy content of this page