DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति, लंबित एरियर्स, अर्जित अवकाश स्वीकृति सहित स्थानीय समस्याओं को लेकर डीईओ को सौंपा गया ज्ञापन

युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों के वेतन, आत्मानंद हिंदी माध्यम के शिक्षकों के पदांकन, मर्ज शालाओं के संचालन व वित्तीय व्यवस्था आदि पर भी की चर्चा

बालोद– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी बालोद श्री वाई डी साहू से सौजन्य मुलाकात कर स्वागत करते हुए जिले में कार्यरत शिक्षक एल बी संवर्ग के स्थानीय समस्याओं पर पूर्व में 23 मई व 5 अगस्त को सौंपे गए ज्ञापन पर कार्यवाही के लंबित विषयों पर चर्चा की व ज्ञापन सौंप शीघ्र निराकरण की मांग की।23 मई व 5 अगस्त को डीईओ से मुलाकात व चर्चा में कार्यवाही करने के आश्वासन के बावजूद अब तक लंबित सभी समस्याओं पर किसी तरह से कोई कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पुनः ज्ञापन सौंपा गया । सौंपे गए ज्ञापन में सहायक शिक्षक( एल बी) से ई व टी संवर्ग के प्राथमिक शाला प्रधानपाठक के रिक्त पदों पर प्रक्रियाधीन पदोन्नति शीघ्र करने, लोकसभा निर्वाचन-2024 के कारण मुख्यालय नहीं छोड़ने के बदले जिले के सभी शिक्षकों को अन्य जिले की भांति नियमानुसार अर्जित अवकाश स्वीकृत करने, ग्रीष्मकालीन अवकाश में कार्य के लिए प्राचार्यो को अर्जित अवकाश, मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के ज्ञापन क्रमांक एफ बी 11-3-83/ नि-2/चार, दिनांक 11 जनवरी के अनुसार जिले के अनुसूचित क्षेत्र डौंडी विकास खंड के कर्मचारियों के लिए अन्य जिले की भांति 10 दिन का अतिरिक्त अर्जित अवकाश व 7 दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने आदेश जारी करने, जिले के सभी विकास खंड में सीजीपीएफ पासबुक संधारण व सेवा पुस्तिका संधारण के लिए संगठन द्वारा पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन पर अपेक्षित प्रक्रिया न होने से शिविर के माध्यम से संधारण करने, उच्च परीक्षा अनुमति के लिए पिछले एक दो वर्षों के लंबित अनुमति आदेश के लिए स्थिति स्पष्ट करने, सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत कार्य कर चुके शिक्षकों के संविलियन के पूर्व के माह जुलाई 2016 से मार्च 2017 तक के 7% लंबित डीए एरियर्स का कई बार ज्ञापन के बावजूद लगभग 8-9 वर्ष बाद भुगतान शीघ्र भुगतान करने, युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों के वेतन भुगतान करने, आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूलों के असहमति देने वाले शिक्षकों के पद स्थापना, मर्ज शालाओं के संचालन व वित्तीय व्यवस्था स्पष्ट करने आदि पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारी ने सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, प्रांतीय संगठन सचिव बीरबल देशमुख, जिला उपाध्यक्ष शिव शांडिल्य, जिला सचिव नरेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार, महामंत्री शेषलाल साहू, जिला संगठन मंत्री रिखी ध्रुव, जिला आई टी सेल प्रभारी हरीश साहू,ब्लॉक अध्यक्ष डौंडी लोहारा अविनाश साहू,, ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजमोहन मानिकपुरी, मनीष देशमुख, प्रमुख सलाहकार आर एन योगी, चंद्रभूषण साहू, टी डी साहू शामिल थे।

You cannot copy content of this page