DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र बागतराई का निरीक्षण

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बागतराई में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित स्टाफ को साफ सफाई व्यवस्थित बनाए रखने, शासन की योजनाओं से मरीजों को लाभान्वित करने और बच्चों और महिलाओं के केस में ज्यादा गंभीरता से ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान वहां इलाज की क्या-क्या सुविधाएं हैं, इसकी जानकारी संबंधित स्टाफ से ली गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बागतराई की सरपंच अनिता साहू, शाला प्रबंधन समिति हाई स्कूल के अध्यक्ष भानु प्रताप हिरवानी, रामचंद पटेल, शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य एचके रात्रे,प्रतिनिधि संजय कुमार साहू, सरपंच प्रतिनिधि भुनेश्वर साहू, उप सरपंच सियाराम साहू, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य भूवन लाल साहू, रामू राम सार्वा, पोखनलाल साहू, शाला प्रबंधन समिति सदस्य भारती राणा , भेजूराम सार्वा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page