बालोद पुलिस ने महाराष्ट्र से किया दो आरोपियो को गिरफ्तार
बालोद। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी को औरंगाबाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बालोद के सिवनी में स्थित उम्मीद प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ देने का झांसा देकर 50 लाख की ठगी किए थे। गिरोह को पकड़ने साइबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम बनाई गई थी। बता दें कि लगातार दूसरे राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में बालोद पुलिस को सफलता प्राप्त हो रही है। ताजा मामले में आरोपियों के कब्जे से 5 नग एटीएम कार्ड ,एक नग पेन कार्ड, एक नग मोबाइल सेट बरामद हुए हैं।
उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मुंबई और औरंगाबाद महाराष्ट्र राज्य भेजा गया था टीम द्वारा औरंगाबाद महाराष्ट्र जाकर वहां कैम्प कर लोकल मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामला थाना बालोद क्षेत्र का है। दिनांक 27/03/25 को प्रार्थी/पीड़ित जो उम्मीद हॉस्पिटल बालोद में डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 30/01/25 से 10/02/25 तक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में ऐड होकर अधिक लाभ देने के नाम से प्रार्थी को अलग अलग किस्तों में UPI/RTGS के माध्यम से कुल 50,38,206 रुपए अलग अलग राज्यों के कई बैंक खातो में डलवा कर धोखाधड़ी किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना बालोद में धारा 318(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना बालोद और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम शेयर ट्रेडिंग के ऐप , बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी जानकारी के साथ आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर टीम मुंबई और औरंगाबाद महाराष्ट्र रवाना किया गया । टीम वहां पहुंच कर कैंप कर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में दो आरोपियों नाम प्रेम जाधव पिता अशोक जाधव उम्र 23 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र और गौरव गणेश जाधव पिता गणेश जाधव उम्र 19 साल पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया । दोनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बालोद से निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि. धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, योगेश सिन्हा, यज्ञदत्त ठाकुर,आरक्षक पुरण देवांगन,भोप साहू, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता ,आकाश दुबे, योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल,बनवाली साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
